गुणवत्ता हीन कार्यों के कारण सड़क उखड़ने लगी प्रशासन इस पर क्यों नहीं करता कार्यवाही???
केवलारी( हिन्द शिला) :-केवलारी नगर परिषद बनते ही सड़को का बनाने का काम तो शुरू हुआ परंतु सीसी सड़को के बननें के बाद यह आलम होता है आए दिन कोई ना कोई सड़क निर्माण कार्यों के ठेकेदार सवालों के घेरे में होते है, सबसे पहले नगर परिषद वार्ड क्रमांक 14 में बनी सीसी सड़क निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी अब वही आलम वार्ड क्रमांक 9 का है जहां पर बनी सड़क अब उखड़ते दिखाई दे रही है। केवलारी नगर परिषद के द्वारा बनाई सड़क कुछ ही माह बाद उखड़ कर ही गिट्टी दिखने लगी है। सड़क में अनेक जगह गड्ढे बन गए हैं। वार्डवासियों द्वारा सीधा आरोप ठेकेदार पर लगाया है,वार्ड वासियों का कहना है की सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। दरसल पूरा मामला केवलारी नगर परिषद वार्ड क्रमांक 9 का है जहा मंडला सिवनी सड़क मार्ग से मलारी तक सड़क निर्माण कार्य किया गया वैसे अभी सड़क के किनारे किनारे मुरम कार्य होना अभी शेष भी है, लेकिन सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद कुछ ही दिन भी नहीं बीते की सीमेंट उखड़ना शुरू हो गई है। जिसको लेकर वार्ड वासियों में गहरा असंतोष के साथ आक्रोश भी है सड़क बनाने में लापरवाही और भ्रष्टचार होने के आरोप लगने लगे है, सड़क निमार्ण के समय घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है जिसका वस्तुतः उदाहरण सड़क को देखकर लगाया जा सकता है। वार्डवासियों द्वारा कहा गया है अगर सीमित दिनों के अंदर सड़क की दुर्दशा को नही सुधारा जाता तो वार्डवासियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
कथन
सड़क निर्माण कार्य ठीक तरह से हुआ है पानी की तराई के कारण कही कही सड़क में इस तरह की दिखाई देती होगी सड़क अच्छी बनी है
शिवा मेहरा, उपयंत्री नगर परिषद केवलारी
सड़क का काम अभी पूरा नहीं हुआ है साइड सोल्डर डालना शेष है अपने अपने आप सड़क अच्छी दिखाई देने लगेगी
नितिन पाटकर,ठेकेदार नगर परिषद निर्माण कार्य केवलारी



