सिवनी( हिन्द शिला):-लोकसभा निर्वाचन 2024 अन्तर्गत जारी आचार संहिता के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल के जिले में अवैध शराब की रोकथाम के निर्देशों के परिपालन में आबकारी विभाग द्वारा संदिग्ध ठिकानों एवं शराब के अड्डों पर पर लगातार गश्त और छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए 25 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब, 89 पाव देशी शराब, 21 पाव भारत निर्मित विदेशी मदिरा एवं 17 बोतल बीयर की बरामद कर कुल 52 लीटर शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम,1915 अंतर्गत कुल 6 आपराधिक प्रकरण कायम किये गए।
जप्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 17 हजार रुपये है।
कार्यवाही में वर्षा पत्नी रोहित कुचबुंदिया निवासी गंजवार्ड सिवनी , राजेन्द्र आत्मज गोकल प्रसाद निवासी कंडिपार सिवनी , गोलू आत्मज रामचरण निवासी ग्राम सैला थाना बरघाट संतोष आत्मज रामदयाल निवासी ग्राम अँखिवाड़ा थाना बरघाट , प्रेमी आत्मज बसंत निवासी मलहनवाड़ा थाना केवलारी एवं तोपसिंह आत्मज मानकलाल निवासी ग्राम खूँट थाना बरघाट के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। कार्यवाही में शहर, उत्तर और दक्षिण वृत्त का कार्यपालिक स्टॉफ शामिल रहा।


