केवलारी ( हिन्द शिला):-रामानुजन कॉन्वेंट हाई स्कूल केवलारी में 14 फरवरी को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं के माता-पिता को बुलाकर छात्र-छात्राओं छात्र-छात्राओं से उनकी पूजन करवाई गई जिसमें सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता कार्यक्रम में उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजन अर्चन एवं हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें सभी छात्र-छात्राओं शिक्षक गण तथा अभिभावकों की उपस्थिति रही सभी ने मां सरस्वती की पूजन अर्चन की, तत्पश्चात सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता की छात्र-छात्राओं के द्वारा बारी-बारी से पूजन कराया गया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया सभी अभिभावक इस कार्यक्रम से काफी प्रसन्न नजर आए और सभी ने कार्यक्रम की बहुत ही तारीफ की स्कूल के संचालक श्री चतुरेंद्र सिंह के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा का ख्याल रखने तथा अपने माता-पिता के आदर्शों तथा आदेशों का परिपालन करने संबंधित विभिन्न बातों का जिक्र किया गया अंत में भंडारा प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआl


