सिवनी (हिन्द शिला)। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नया जिलाध्यक्ष मनीष जैन को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है, जिनमें पत्रकार मनोज मर्दन त्रिवेदी (संपादक पशोन्नति) एवं कनौया प्रजापति (उगली संवाददाता दैनिक दलसागर) को शामिल किया गया है। महासचिव को जिम्मेदारी रामदास ठाकुर को सौंपी गई है। यह नई नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया ने की है। मनीष जैन के जिला अध्यक्ष बनने से जिले के पत्रकारों में हर्ष उल्लास का माहौल है ।


