spot_img
Wednesday, April 22, 2026

24 घंटे में कोरोना के 358 नए केस, केरल में सबसे ज्यादा 300 मरीज, 3 की मौत

- Advertisement -spot_img

 

भारत के जिन राज्यों में कोरोना को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है और विशेष सावधानी बरती जा रही है

उनमें शामिल हैं – केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र।

नई दिल्ली( हिन्द शिला) :- देश में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 358 नए केस सामने आए हैं। साथ ही 3 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा खतरा केरल में है, जहां 300 नए मरीज मिले हैं।

इससे पहले बुधवार को जेएन.1 वेरिएंट के 21 मामले सामने आए। इनमें सबसे अधिक 19 मामले गोवा में सामने आए हैं। एक मामला केरल और एक महाराष्ट्र में सामने आया है।

 

कोरोना केसेस इंडिया दिसम्बर 21, 2023 लेटेस्ट अपडेट

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए हैं। 21 मई के बाद एक दिन में संक्रमण का यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,311 हो गई है। केरल में कोरोना के 292 नए मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 2,041 हो गई है। कर्नाटक में 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

 

इन्होने क्या कहा

कोरोना के जेएन.1 वेरिएंट से फिलहाल डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना के नए वेरिएंट की पहचान सबसे जरूरी है और इसके लिए राज्यों को टेस्टिग बढ़ानी पड़ेगी और सभी कोरोना पाजिटिव सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिग के लिए भेजना सुनिश्चित करना होगा। – मनसुख मांडविया, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

 

अलर्ट पर अस्पताल, इन राज्यों में विशेष निगरानी

भारत के जिन राज्यों में कोरोना को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है और विशेष सावधानी बरती जा रही है, उनमें शामिल हैं – केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा और महाराष्ट्र।

 

नए वेरिएंट JN.1 को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी अलर्ट पर हैं। वैज्ञानिक इस स्ट्रेन की बारीकी से जांच कर रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल के अनुसार, देश भर में अब तक जेएन.1 सब-वेरिएंट के कुल 21 मामलों का पता चला है और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) जीनोम पर काम कर रही है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो