spot_img
Wednesday, April 22, 2026

नगर परिषद केवलारी के सात पार्षदों ने मांगा, धारा 120 के तहत आय व्यय का विवरण

- Advertisement -spot_img

 

मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद केवलारी को सौपा ज्ञापन।

नगर परिषद केवलारी में प्रचंड भ्रष्टाचार की है आशंका, मूलभूत आवश्यकता के लिए तरस रहे नगरवासी !

केवलारी (हिन्द शिला)। नगर परिषद केवलारी के सात पार्षद ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद केवलारी को ज्ञापन सौप कर निर्वाचन के उपरांत नगर परिषद के केवलारी में हुए संपूर्ण व्यय एवं अन्य निर्माण कार्यों के लेखा-जोखा की मांग की है । समस्त सातों पार्षद ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि मध्य प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 120 की उपधारा (3) के तहत परिषद द्वारा लेखाओं की जांच किये जाने के प्रयोजनों के लिए परिषद् की पहुँच नगरपालिका/परिषद के समस्त लेखाओं तक तथा उनसे संबंधित समस्त अभिलेखों तथा पत्रादि तक होगी और मुख्य नगर पालिका परिषद को ऐसा स्पष्टीकरण देगा, जिसकी मांग वह प्राप्तियों तथा व्यय के संबंध में करे। पार्षदों द्वारा अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अधोहस्ताक्षरित पार्षदों का निर्वाचन वर्ष 2022 में हुआ था, एवं तबसे लेकर आज दिनांक तक नगर परिषद द्वारा किये गये व्ययों का वर्णन अधोहस्ताक्षरित पार्षदों के समक्ष प्रस्तुत नही किया गया है, जो कि धारा 120 का उल्लंघन है।

पार्षदों द्वारा अपने ज्ञापन पर मांग करते हुए उल्लेख किया गया है कि ज्ञापन प्राप्त होने के 7 दिवस के अंदर नगर परिषद के 2022 में गठन दिनांक से ज्ञापन दिनांक तक का नगर परिषद के आय एवं व्यय से संबंधित कैशबुक, प्रस्ताव एवं समस्त प्रमाणक प्रस्तुत करने की मांग की है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद केवलारी को ज्ञापन सौंप कर मांग करने वाले पार्षदों में वॉर्ड नंबर 8 आजाद वार्ड से स्वराज बघेल, वार्ड नंबर 12 मालवी वार्ड से नीरज रानू ठाकुर, वॉर्ड नंबर 11 से श्रीमति अनुसुईया साहू, वार्ड नंबर 3 से श्रीमती मिथलेश नीरू तेकाम, वॉर्ड नंबर 4 से श्रीमति देवकी साहू, राजकुमारी उईके , वॉर्ड नंबर 5 राममिलन कुर्वेती सामिल रहें।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो