सिवनी( हिन्द शिला):-शासकीय पालीटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा बताया गया कि छात्रावास की सुरक्षा तथा साफ-सफाई व्यवस्था हेतु पुरूष/महिला गार्ड सिविलियन मासिक दर पर कार्य समय 08 घंटे एवं साफ-सफाई व्यवस्था हेतु पुरूष/महिला मासिक दर कार्य करने हेतु ऐजेंसी से निविदाऐं आमंत्रित की गई है। शर्तों के अधीन पंजीकृत एजेंसी अपनी निविदा शुक्रवार 05 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में प्रस्तुत करे, प्राप्त निविदाऐं उसी दिन 12.30 बजे खोजी जायेगी। निविदा प्रपत्र कार्यालयीन समय में कार्यालय से राशि 500 जमा कर प्राप्त की जा सकती है। #सिवनी


