केवलारी (हिन्द शिला)। नगर के केवलारी बैडमिंटन क्लब द्वारा आज से ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ ।
प्रतिवर्ष अनुसार नगर के केवलारी बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजन किया जा रहा हे, जिसमे युवा वर्ग के खिलाड़ियों में अधिकतम आयु सीमा 15 वर्ष रखी गई , इनका प्रथम पुरुष्कार 2500 रुपए एवम ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार 1000 रुपए व ट्राफी सिंगल डबल दोनो। केवलारी बैडमिंटन क्लब द्वारा बताया गया की वेटरंस वर्ग आयु सीमा 40 वर्ष अधिकतम है, प्रथम इनाम 2500 रुपए व ट्राफी सिंगल डबल, युवा वर्ग द्वितीय ईनाम 1500 रुपए व ट्राफी। तथा ओपन वर्ग प्रथम ईनाम 7001 रुपए व ट्राफी, द्वितीय ईनाम 4001 रुपए व ट्राफी रखा गया है। ओपन वर्ग में 16 वर्ष की आयु से 39 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा रखी गई है। बताया गया है कि बैडमिंटन प्रतियोगिता रात्रि कालीन होंगे एवम प्रतियोगिता थाना परिषद प्रांगण में रखा गया है । क्लब द्वारा अधिक से अधिक खिलाड़ियों की पहुंचने की अपील की गई है।


