हिन्द शिला (सिवनी):-उपसंचालक कृषि ने बताया कि जिले में जायद फसलों की बोनी का कार्य निरन्तर चल रहा है। कृषकों द्वारा बोनी के समय ही उर्वरकों का आधार डोज खेतों में डाला जाता है। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुय जिला प्रशासन एवं उपसंचालक कृषि द्वारा जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है। कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल द्वारा उर्वरकों के भंडारण वितरण की समीक्षा कर कृषकों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गये है।
इसी परिपेक्ष्य में उपसंचालक कृषि श्री मोरिसनाथ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा डबल लॉक केंद्र सिवनी सहित अन्य उर्वरक भण्डारण केन्द्रों का निरीक्षण कर खाद उपलब्धता का निरीक्षण किया गया एवं कॉउन्टर लगवाकर सुचारू रूप से उर्वरक वितरण करवाने के निर्देश।
किसानों को उर्वरक प्राप्त करने संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री प्रफुल्ल घोडेश्वर सिवनी मो.न.7693955285 (सिवनी, बरघाट, कुरई, केवलारी) विकासखण्ड के लिये एवं श्री राजेश मेश्राम अनुविभागीय अधिकारी कृषि-लखनादौन मो.न. 9425851371 (छपारा, लखनादौन, घंसौर, धनौरा) विकासखण्ड के लिए सम्पर्क करें।


