spot_img
Saturday, June 13, 2026

सरल-सुगम मतदान की जिले के प्रत्येक केन्द्रों में रहेगी व्यवस्था

- Advertisement -spot_img

दिव्यांगों वरिष्ठजनों तथा गर्भवती महिलाओं को नहीं लगना होगा लाईन में

सिवनी ( हिन्द शिला) :-आगामी मतदान दिवस 17 नवम्बर को्‍ शत्‍प्रतिशत मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया जाये इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में गुरूवार 26 अक्टूबर को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में सुगम मतदान को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।

 

आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा जिले में चिन्हांकित किये गये 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तथा दिव्यांग मतदाताओं के संदर्भ में जानकारी देने के साथ ही अवगत कराया गया कि‍ निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 330 वरिष्ठ मतदाता तथा 144 दिव्यांग मतदाताओं द्वारा फार्म 12 डी प्रस्तुत कर घर पहुंच मतदान की सुविधा के लिए सहमति प्रदान की गई है। इन मतदाताओं के घरों में पोलिंग पार्टी द्वारा निर्धारित तिथि में संपर्क कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान की कार्यवाही पूरी निगरानी के साथ पूर्ण की जायेगी। इसके साथ-साथ जिले में प्रस्तावित सभी 1406 मतदान केन्द्रों में वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांगजनों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को मतदान केन्द्रों में लाईन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी, साथ ही सभी केद्रों में व्हील चेयर की व्यवस्था की जायेगी। कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा समिति के सभी शासकीय तथा अशासकीय सदस्यों से अपील की गई की वह मैदानी स्तर पर अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि दिव्यांग तथा वरिष्ठजन के साथ-साथ समाज का प्रत्येक वर्ग मतदान के लिए उपस्थित हो।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो