spot_img
Saturday, June 13, 2026

अंतिम छोर के किसान तक सुविधजनक रूप से पहुंचे सिंचाई के लिए पानी- कलेक्टर

- Advertisement -spot_img

#जल_उपभोक्ता_समिति की बैठक सम्पन्न

सिवनी( हिन्द शिला) / कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में जिला जल उपभोक्ता समिति बैठक का आयोजन गुरूवार 26 अक्टूबर 23 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें रबी फसल के सिंचाई लक्ष्य तथा किसानों को सुगम रूप से सिंचाई हेतु जल की प्राप्ति की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने जिले के सभी छोटे -बड़े टेंकों एवं संजय सरोवर तथा पेंच व्यपवर्तन परियोजना के जल भराव स्तर तथा प्रस्तावित सिंचाई के संदर्भ में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने पलेवा देने के पूर्व नहरों की मरम्मत तथा सफाई पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। उन्होंने विद्युत चोरी पर अनाधिकृत रूप से पम्प से पानी लेने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री सिंघल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को सुविधानुरूप पलेवा एवं पानी दिया जाये, अंतिम छोर के किसान तक सुगम एवं सुविधाजनक रूप से सिंचाई हेतु पानी पहुंचे। उस कार्य योजना से कार्य किया जाये। उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री नवजीवन पंवार तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री बेलवंशी सहित जल संसाधन विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो