हिन्द शिला (सतना): कांग्रेस छोड़ बीएसपी ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा है, कि इस कमलनाथ को सबक जरूर सिखाऊंगा। यादवेन्द्र ने कहा कि यदि टिकट सही ढंग से दी जाती तो विन्ध्य में कांग्रेस को 30 में से 24 सीटें मिलतीं। लेकिन कांग्रेस में अब लफंगे लोग टिकट बांट रहे हैं। जो महिलाओं का हांथ पकड़कर केक खिलाते हैं।


