नगर परिषद केवलारी का हुआ घेराव, ज्ञापन सौंप भ्रष्टाचार और मनमानी की गई जांच की मांग !
आगामी विधानसभा चुनावों से पहले विरोध के स्वर भाजपा के लिए खतरे की घंटी ?
15 में से 9 पार्षद नगर परिषद के अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पति पर पद का दुरुपयोग करने के लगाए आरोप
केवलारी (हिन्द शिला)। भारतीय जनता पार्टी शासित नगर परिषद केवलारी इन दिनों अखाड़ा बनी हुई है।
नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षद बीजेपी के हैं। लेकिन भाजपा के प्रमुख पार्षदों के नेतृत्व में ही परिषद के 9 पार्षदों ने नगर परिषद और नगर परिषद अध्यक्ष के पति विधायक पूर्व प्रतिनिधि देवी सिंह बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों का आरोप है कि निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और मनमानी हुई है। निर्वाचित पार्षदों की सुनी नहीं जा रही है ।
पिछले 1 साल से नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष पति देवी सिंह बघेल ही अध्यक्ष की जगह सारा कार्यभार संभाल रहे थे। नियम विरुद्ध ढंग से अध्यक्ष पति विधायक प्रतिनिधि की तानाशाही और भ्रष्टाचार से परेशान होकर पार्षदों को विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा। इसके बाद भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में कल 9 पार्षदों सहित सैकड़ो की संख्या में मौजूद जन सैलाब रैली निकालते हुए नगर परिषद कार्यालय का घेराव करने पहुंचा जहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
आज दिनांक 22 सितंबर 2023 को नगर परिषद से 15 में से 9 जीते हुए पार्षदों ने नगर परिषद का घेराव किया जिसको लेकर सभी 15 वार्डों की जनता का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला, अवंती बाई चौक में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का पूजन कर केवलारी नगर परिषद से 15 में से 9 जीते हुए पार्षदों ने केवलारी के विकास कार्यों के हितों को लेकर अनसुनी कर देने वाले अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पति जो की केवलारी विधानसभा के विधायक राकेश पाल सिंह के विधायक प्रतिनिधि के तौर पर नगर परिषद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे आरोप के बाद इस्तीफा दे दिए थे उन पर केवलारी नगर परिषद के 15 में से 9 पार्षदों के द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिनकी कार्य प्रणाली के संदेह व्यक्त किया गया है, वहीं दूसरी ओर जनता का आक्रोश केवलारी नगर परिषद में किसी भी प्रकार के विकास कार्य सिर्फ कागज पर ही समेटकर रह गया है इसको लेकर उनका गुस्सा फूट पड़ा, मौसम की गर्माआहट के बीच में जनता का भी पारा चढ़ा हुआ था, पार्षदों के द्वारा ज्ञापन पर उल्लेख किया गया कि माननीय मुख्यमंत्री के स्वर्णिम मध्य प्रदेश के संकल्पित योजनाओं एवं माननीय प्रधानमंत्री जी की योजनाओं को लेकर अत्यंत संवेदनशील है मध्य प्रदेश शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ परिषद की आम जनता एवं अपने-अपने वार्डों के प्रत्येक पात्र हितग्राही को देने के लिए प्रतिबद्ध है जब से सभी पार्षद निर्वाचित हुए तब से लेकर आज तक नगर परिषद केवलारी से निर्वाचित परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी सिंह बघेल के द्वारा अपने पति देवी सिंह के माध्यम से परिषद के कार्यों को कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बनाकर करवाया एवं परिषद चलाया जा रहा है अध्यक्ष पति देवी सिंह बघेल जो कि नियमानुसार किसी भी प्रकार का दखल परिषद के कार्यों पर नहीं कर सकते हैं इसके बावजूद उनके द्वारा परिषद के कार्यों को मनवाने ढंग से प्रभावित किया जा रहा है जो कि असंवैधानिक है अध्यक्ष पति द्वारा पार्षदों को उनके वार्डो के काम नहीं करवाने की धमकी एवं उनके किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं करने की धमकी दी जाती है यहां तक की निर्वाचित पार्षद द्वारा बैठकों में लिखित आवेदन प्रस्तुत करने के उपरांत भी लेखक जोखा प्रस्तुत नहीं किया जा रहा जो कि पार्षदों के अधिकारों का हनन है साथ ही पार्षदों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष पति के द्वारा 30 से 40 पर्सेंट कमीशन की मांग की जाती है जिसके कारण अनेक ठेकेदार काम छोड़कर भाग चुके हैं या ठेका लेकर काम करने के इच्छुक नहीं है जिससे अनेक निर्माण कार्य लंबित पड़े हुए हैं और क्षेत्र का आम जनमानस बेहद परेशान है,पार्षदों ने आरोप लगाया है कि केवलारी के गठन के तीन वर्ष एवं निर्वाचन के 14 माह बाद भी केवलारी नगर मुख्यालय पर एक भी सुलभ कांप्लेक्स का निर्माण कार्य नहीं किया गया है पार्षदों ने आरोप लगाया गया है कि अनेक व्यापारियों और ठेकेदार जिन्होंने अच्छे से कम किया उनका भुगतान भी लंबित है नगर परिषद में आवारा पशुओं का मार्गो में विचरण और मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति बनी हुई है, पार्षदों ने मांग की है कि केवलारी नगर परिषद की गठन के उपरांत कार्यालय नगर परिषद के केवलारी द्वारा जैम पोर्टल से खरीदी की गई समस्त सामग्रियों का भुगतान सत्यापन एवं पुनः मूल्यांकन करवाया जाए क्योंकि परिषद के कर्मचारी एवं अध्यक्ष की मिली भगत से अनेक सामग्रियों को बाजार मूल्य से अधिक दरो खरीदी की गई एवम शासन की राशि का दुरुपयोग एवं आपस में बंदरबांट किया गया है, इतना तक आरोप लगाया गया है कि केवलारी नगर परिषद में नियुक्त कर्मचारियों से परिषद अध्यक्ष एवं अध्यक्ष पति द्वारा अपने निजी खेतों में कृषि कार्य करवाया जाता है परिषद के वाहनों का निजी उपयोग किया जाता है जो कि नियम के विरुद्ध है।
ज्ञापन देने कार्यालयपहुंचे नगरवाशी, ऑफिसों पर लटका मिला ताला !
अवंती बाई चौक में उपस्थित पार्षदों में वार्ड क्रमांक 3 से श्रीमती मिथिलेश नीरू सिंह टेकाम,वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती देवकी सेवक राम साहू,वार्ड क्रमांक 5 से राममिलन धुर्वे, वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती रामदुलारी राजेश उईके, वार्ड क्रमांक 8 से स्वराज सिंह बघेल,वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती अनुसूया सुरेंद्र साहू, वार्ड क्रमांक 12 से नीरज रानू ठाकुर, वार्ड क्रमांक 15 से श्रीमती सरस्वती शिववेदी,वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती साधना दारा सिंह ये सभी जब ज्ञापन देने के लिए पार्षद एवं जन समुदाय जुलूस निकालकर ज्ञापन देने पहुंचे तो नगर परिषद में पूर्व से खबर होने के बाद भी नगर परिषद कार्यालय में एक भी जिम्मेदार पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित नहीं थे सभी के कार्यालय के सामने ताला लटका मिला। तब जाकर नायब तहसीलदार के पहुंचने के बाद जनता को मनाया और समझाया गया और पार्षदों को आश्वासन दिया गया की 15 दिन के भीतर कार्रवाई की जाएगी और आपकी सारी मांगों पर अमल किया जाएगा मैं अपने उच्च अधिकारियों तक आपकी बात पहुचाऊंगा।
मेरे वार्ड नंबर 11 पर किसी भी प्रकार के विकास कार्य नहीं किए गए हैं नगर परिषद की बैठक में कई बार प्रस्ताव देने के बाद भी कागजों तक समेटकर विकास कार्य रह गए हैं मैं अपने वार्ड की जनता के प्रति क्या ज़बाब दू नगर परिषद केवलारी की कार्य प्रणाली पूरी तरीके से चौपट है।
श्रीमती अनुसूईया सुरेंद्र साहू
वार्ड क्रमांक 11 मेजर ध्यानचंद वार्ड केवलारी
केवलारी नगर परिषद के कई वार्डों के लिए हमारे द्वारा या हमारे पत्रकार साथियों के द्वारा जानकारी जब मांगी जाती है तो वह जानकारी हमसे छुपाई जाती है ऐसा क्या चल रहा है वार्ड के विकास कार्यों को लेकर परिषद काम करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर क्यों दबाव बनाया जाता है??? मेरे वार्ड में अभी तक विकास कार्य क्यों रुके हुए हैं???
राममिलन धुर्वे वार्ड क्रमांक 5 केवलारी
केवलारी नगर परिषद में अध्यक्ष पति की मनमानी के चलते भारी भ्रष्टाचार हुआ है इस पर जांच क्यों नहीं की जा रही है इस पर उचित जांच की जावे वह जिस गाड़ी में घूमते हैं वह गाड़ी भी निजी कार्यों को लेकर नगर परिषद के कर्मचारी निजी खेतों पर काम क्यों कराया जा रहा, चोली नगर परिषद की जनसंख्या 24000 करीबन है लेकिन इसमें कितने सारे बेरोजगार लोग हैं लेकिन बाहर के लोगों को क्यों रोजगार दिया जा रहा है क्या उनसे इनको कमीशन मिल रही है??
स्वराज बघेल वार्ड क्रमांक 8 पार्षद
मैं अपने वार्ड की जनता का पार्षद हूं मुझे जनता ने विश्वास से जाते हैं आने वाले समय में विधानसभा चुनाव नजदीक है हम किस उम्मीद और विश्वास के साथ अपनी पार्टी के लिए वोट मांगने जाएंगे जिस पार्टी से हम पार्षद बने हैं क्योंकि काम बिल्कुल भी नही हुआ है, जमकर भ्रष्टाचार हुआ है विभागीय की जांच होना बहुत जरूरी है इस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा
नीरज रानू ठाकुर वार्ड क्रमांक 12 पार्षद
नगर परिषद केवलारी में वित्तीय अनियमिताओं भ्रष्टाचार, अवांछनीय व्यक्तियों का हस्तक्षेप की निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है जिससे हमारे रुके हुए काम फिर शुरू हो पाएंगे
वार्ड क्रमांक 7 श्रीमती रामदुलारी उइके



