युवाओं ने 150 यूनिट रक्तदान कर दिया संवेदना कर परिचय।
गायत्री परिवार महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है रक्तदान के प्रति,इस वर्ष भी मात्रशक्तियों ने रक्तदान किया।
पलारी( हिन्द शिला) :-आज युवाप्रकोष्ठ गायत्री परिवार पलारी द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वेक्षिक रक्तदान शिविर में पलारी के जागरूक नागरिकों एवं गायत्री परिवार के कर्मठ कार्यकर्ता के अथक परिश्रम से 20 सितंबर 2023 को 11 से 4 बजे तक रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मीडिया प्रभारी विनोद बर्मन ने बतलाया- युवाओं का जोश निरंतर इस कार्यक्रम को सफल बनाता रहा केवलारी , पलारी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से रक्तदान दाता दिनभर पहुंचते रहे और थैलियां लेकर अपनी बारी का बड़ी उत्सुकता पूर्व रक्तदान की बारी का इंतजार किया और जब तक रक्तदान नहीं हुआ वे पीछे नहीं हटे अंत में समय की समाप्ति के बाद भी युवाओं का आना नहीं रुका और इस प्रकार से स्थानीय कार्यकर्ता एवं गायत्री परिवार गायत्री शक्तिपीठ केवलारी के कार्यकर्ता एवं मुख्य प्रबंध ट्रस्टी गायत्री परिवार सिवनी हमारे जिला के प्रमुख श्री सुंदरलाल बघेल जी नामदेव जी मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री सुरेंद्र साहू छोटू भैया, अनुसूया साहू ट्रस्टी श्री अमरचंद साहू जी, की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में यह विशाल/ वृहद रक्तदान शिविर पूर्व के वर्षों से भी अधिक प्रभावी एवं सार्थक रहा। यहां आकर्षण का केंद्र यह रहा कि ज्यादातर युवा प्रथम बार रक्तदान कर रहे थे, यह सब आदरणीय श्री शिवचरण ठाकुर, श्री तुलसीराम ठाकुर ( गज्जू भैया) जी एवं समस्त युवा प्रकोष्ठ पलारी टीम के अथक जन सम्पर्क का परिणाम से युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता देखी गई। रक्तदान के पश्चात फूल एनर्जी वाली डाइट एवं ors देकर प्रमाण पत्र एवं सेल्फी पॉइंट स्टेज में सम्मान कर विदा किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी के संस्था प्रमुख डॉ सतनाम जी एवं उनकी टीम का अभूतपूर्व सहयोग रहा, स्थान, संसाधन सहित स्टाफ का मितव्ययिता व्यवहार रहा। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम में दिव्या आ गई । इस रक्तदान कार्यक्रम के मध्य में ही गायत्री परिवार पलारी की नीव के पत्थर बायो वृद्ध वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जैसे श्री गोविंद प्रसाद अवधवाल बाबू जी, श्री ढब्बू लाल बम्होरीय, श्री दुर्गा प्रसाद जैसवाल जी का भी साल, श्रीफल एवं मुहँ मीठा कराकर सभी ने उनका सम्मान एवं चरण छूकर आशीष लिया। उक्त कार्य क्रम में गायत्री परिजन, श्री चिम्मनलाल वरकड़े, श्री कपूर चंद नरवरे, श्री शिवकुमार विश्वकर्मा जी, श्रीमती निधी ठाकुर, श्रीमती नीतू उदय, (सरपंच पलारी ) श्रीमति ऊँसा अग्रवाल, श्रीमती सनोडिया जी श्रीमती गीता नरवरे, श्री गुरुप्रकाश बारपेटे , श्री घनश्याम बम्होरीय, श्री मुकेश साहू। श्री राजेश ठाकुर ( नागा . घंसौर )केवलारी गायत्री शक्तिपीठ से – श्री जितेंद्र क्षीरसागर, ट्रस्टी श्री गजेंद्र बोपचे, श्री श्रीकांत साहू, श्री श्याम डेहरिया, श्री किशोर चौधरी जी , श्रीमती सुनीता पटले, सहेश पटले, श्री मयंक नामदेव (प्रथम बार रक्तदान ), श्रीमती संगीता राहंगडाले, श्रीमती साहू बहन जी मानेगांव जी आदि ने पूरे शिविर में जी – जान से मेहनत कर इसे सफल बनाने का प्रयास किया । राधे राधे समिति एवं अन्य समाजी संगठनों का सहयोग रहा। चाय एवं केले आदि से सहयोग किया।
अंत मे गायत्री परिवार जिला प्रमुख एवं तहसील प्रमुख ने अंत मे सभी रक्तदान दाताओं का आभार व्यक्त किया। पुनः ऐसे रचनात्मक कार्यों के लिए सहयोग की अपेक्षा ओर भारतमाता की जय जय कार के साथ कार्य क्रम की इतिश्री की गई।



