केवलारी(हिन्द शिला):- संयुक्त संघर्ष मोर्चा मप्र मण्डी बोर्ड ने भी 18 सितम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। गुरूवार को भोपाल में गेट मीटिंग के बाद कर्मचारियों के आंदोलन का फैसला किया है। जिसमें बताया गया है कि 18 सितम्बर से प्रदेश की 259 मंडियों एवं 298 उपमंडियों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी प्रथम चरण के आंदोलन के तहत अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे जिसमें मंडियों में किसी प्रकार का क्रय विक्रय एवं अन्य गतिविधियाँ प्रतिबंधित होंगी। प्रदेश के 259 मंडियों में कार्यरत मंडी समिति के कर्मचारियों का आमेलन राज्य मंडी बोर्ड सेवा में किये जाने हेतु सर्वप्रथम
मुख्यमंत्री द्वारा 3 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री आवास में आश्वासन दिया गया था, इसके साथ ही पुनः मंडी बोर्ड की स्वर्ण जयंती समारोह दिनांक 04 अगस्त 2023 में उपस्थित होकर मुख्य मंत्री द्वारा आमेलन की कार्यवाही की जाने की घोषणा की गई। वर्ष 2020 में कृषि मंत्री द्वारा मंडी बोर्ड की संचालक मंडल की बैठक में आमेलन का प्रस्ताव पारित कर मंडी बोर्ड द्वारा विधिवत नस्ती राज्य शासन को प्रस्तुत की गई, जिसका परीक्षण तत्कालीन प्रमुख सचिव, कृषि मप्र शासन भोपाल अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जाकर अनुमोदन प्राप्त किया गया इसके उपरांत भी आमेलन की कार्यवाही नहीं होने के कारण यह प्रदेर्शन किया जा रहा है।


