spot_img
Wednesday, September 16, 2026

घरेलू कनेक्शन में 24 घंटे एवं कृषि कनेक्शन में 10 घंटे नियमानुसार हो विद्युत आपूर्ति-कलेक्टर

- Advertisement -spot_img

 

सिवनी ( हिन्द शिला)-कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल द्वारा #विद्युत_विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में घरेलू एवं कृषि विद्युत सप्लाई सहित अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में शत प्रतिशत घरेलू कनेक्शन की सप्लाई 24 घंटे तक तक की जाए, विद्युत कटौती की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा फेल ट्रांसफॉर्म को निर्धारित समय सीमा में बदल जाए।इसी तरह कलेक्टर श्री सिंघल ने कृषि कनेक्शन में निर्धारित 10 घंटे की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में श्री सिंघल ने मुख्यमंत्री बिल माफी योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया की जिले में योजना अंतर्गत 1.25 लाख कनेक्शन में पात्रता अनुसार 25 करोड रुपए की राशि स्थगित की गई है। उक्त बैठक में अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री एमपीईबी सहित अन्य विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थिति रही|

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो