spot_img
Wednesday, April 22, 2026

दो दिवसीय बिजनेस मीट का आयोजन एनटीपीसी गाडरवारा में

- Advertisement -spot_img

नरसिंहपुर( हिन्द शिला):-एक जिला- एक उत्पाद के तहत गाडरवारा तुअर दाल एवं करेली गुड़ का चयन किया गया है। गाडरवारा की तुअर दाल जो अपने विशेष स्वाद के लिए देश- विदेश में प्रसिद्ध है। किसानों को अपनी उपज के विपणन के लिए जिले में एफपीओ का गठन किया गया है।

जिले की गाडरवारा तुअर दाल एवं करेली गुड़ निर्माण से जुड़े एफपीओ को मार्केट लिंकेज एवं क्षमता संवर्धन के लिए एनटीपीसी गाडरवारा में गुरूवार 14 एवं शुक्रवार 15 सितम्बर को बिजनेस मीट/ वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले के कृषि गतिविधि अंतर्गत गठित एफपीओ, प्रगतिशील गुड़ एवं दाल उत्पादक कृषक, जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, राज्य से बाहर की विभिन्न कम्पनियों के विशेषज्ञ, जेएनकेव्हीव्ही जबलपुर के वैज्ञानिक, डायरेक्टर्स और अन्य मार्केट लिंकेज तथा क्षमता संवर्धन संबंधित विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। यह बिजनेस मीट/ वर्कशॉप जिला प्रशासन व किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग नरसिंहपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा।

 

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो