सिवनी (हिन्द शिला):-जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आगामी 13, 14 एवं 15 सितम्बर 2023 को अन्न उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिले की सभी 701 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में किया जाएगा तथा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को पात्रता अनुसार राशन सामग्री वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मॉनिटरिंग के लिए जिले में उचित मूल्य दुकानवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही सभी उचित मूल्य दुकानों में उत्सव दिवस में खुला रखने के लिए निर्देशित किया गया है


