spot_img
Saturday, June 13, 2026

पानी, बिजली और अन्य समस्याओं को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन

- Advertisement -spot_img

दो पहिया वाहनों से रैली निकालकर केवलारी पहुंचे किसान

केवलारी (हिन्द शिला)। उगली क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर दो पहिया वाहन से सैकड़ों किसान रैली के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उगली पॉवर हाउस जो कि पिछले 40-45 साल से अपग्रेड नहीं हुआ है, जिससे भारी बिजली की कटौती की जा रही है, वोल्टेज की कमी के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं और व्यापारी परेशान हैं। अल्प वर्षा होने के कारण फसल तैयार नहीं हो पा रही है, संजय सरोवर बाँध, भीमगढ़, रूमाल जलाषय एवं बरगुर पिकअप नहर से पानी उपलब्ध कराया जाये तथा ज्ञापन में उगली क्षेत्र की नहरों की स्थिति जीर्ण-षीर्ण अवस्था में होने के कारण जलाषय से छोड़ा हुआ पानी 60 नदी-नाले में बहकर बर्बाद हो जाता है और अंतिम छोर के किसान लाभ से वंचित रह जाते हैं, उप तहसील उगली नाम मात्र की है, जहाँ पर स्टॉफ उपलब्ध नहीं है। ऐसी अन्य मांगो को लेकर ज्ञापन में किसानों ने अपनी बात रखी है। ज्ञात होवे कि पूर्व में भी किसानों द्वारा 25 जुलाई को भी ज्ञापन सौंपा गया था, जिसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई किसानों ने कहा है कि यदि समस्याओं के निराकरण पर तत्काल पहल नहीं की गई तो आंदोलन किया जायेगा। इन्हीं सब समस्याओ को लेकर छींदा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि द्वारा रखा गया है, विधानसभा क्षेत्र में बिजली की भारी कटौती से लोग परेशान हैं, वहीं समय पर ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले गये हैं न ही अपडेट किए गए हैं जिससे लोड की समस्या बनी रहती है। अल्प वर्षा के कारण किसानों की फ़सल सूख रही हैं, ज्ञापन के दौरान उगली क्षेत्र के गाँव-गाँव सैकड़ों किसान एवं आमजन मोटर साईकिल से ज्ञापन सौंपने केवलारी पहुँचे।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो