spot_img
Wednesday, September 16, 2026

सहकारिता के कर्मचारियों की हड़ताल ने आम जन की बढ़ाई मुसीबत

- Advertisement -spot_img

 

तीन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं सहकारिता कर्मचारी

केवलारी (हिन्द शिला)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के अंर्तगत आने वाले केवलारी तहसील मेंसहकारिता कर्मचारियों ने एवं राशन दुकान संचालकों ने हड़ताल कर दी है। इससे क्षैत्र की महिलाओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है । सैकड़ों परिवार शासन से मिलने वाले खाद्यान्न को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान है। इसकी मुख्य वजह राशन दुकानों की हड़ताल है। इससे सिवनी जिले के सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वह कई बार राशन दुकान पर गए, लेकिन हर बार उन्हे ताला ही लगा मिला। पूछने पर पता चला कि सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

20 दिनों से हड़ताल पर सहकारिता कर्मचारी !

अवकाश के दिन छोड़कर बाकी दिन सहकारी राशन दुकान खोलने का नियम है, लेकिन पिछले 20 दिन से मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश स्तर पर अपनी तीन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर रखी है। हड़ताल पर बैठे केवलारी समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कैडर भर्ती, वेतनमान और तीसरे कोरोना काल में रजिस्टर में बांटा गया अनाज मशीन में दर्ज करने की मांग को लेकर शासन से आर-पार की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार के द्वारा सहकारिता कर्मचारियों की मांग ना माने जाने पर आज 20 वे दिन, अर्धनंग होकर प्रदर्शन किया गया । गरीब जनता को अनाज के लिए और किसानों को खाद-यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा की हमारा भी परिवार है। महंगाई के इस दौर में छह से सात हजार रुपयों में परिवार नहीं चलता। हमारी मांग पूरी न होने तक सभी हड़ताल पर रहेंगे ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो