spot_img
Saturday, June 13, 2026

मां वैष्णो देवी के दर्शन हेतू पैदल निकला यूवक

- Advertisement -spot_img

 

लगभग 1500 किमी. की पैदल तय करनी होगी दूरी ! 

ढोल नगाड़ों के साथ परिजनों एवं स्थनीय ग्रामीणों ने दी विदाई।

केवलारी (हिन्द शिला) । अत्यंत हर्ष का विषय है की ग्राम खरसारू तहसील केवलारी ज़िला सिवनी निवासी मां वैष्णो देवी के अनन्य भक्त रंजीत सिंह बघेल द्वारा आज दिनांक 03/09/2023 को मां वैष्णो के दर्शन उद्देश्य हेतु पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया है। आपको बता दें की आज सुबह वह अपने निवास स्थान से मां वैष्णो देवी धाम के लिए प्रस्थान हुए , ढोल नगाड़ों के साथ उनके परिजन एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनकी विदाई दी गई । यात्रा के प्रथम दिन वह ग्राम धनोरा पहुंचकर रात्रि का विश्राम करेंगे एवं अगले दिन सुबह पुनः यात्रा प्रारंभ कर अपनी मंज़िल की ओर आगे बढ़ेंगे। यहां पर उल्लेख करना आवश्यक होगा कि ग्राम खरसारु से मां वैष्णो देवी धाम की दूरी लगभग 1500 किलोमीटर होगी ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो