spot_img
Wednesday, April 22, 2026

केवलारी विधनसभा क्षैत्र में हो रही अंधाधुध बिजली कटौती – श्रीमति रजनी श्रीराम ठाकुर

- Advertisement -spot_img

 

क्षेत्र वासियों की परेशानियों को किसान पुत्र ने किया महसूस ।

बाहर से आए हुए जन प्रतिनिधियों को नहीं है जन समस्याओं से कोई वास्ता !

केवलारी (हिन्द शिला)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत, खैरा पलारी, कान्हीवाड़ा, सहित अन्य विद्युत वितरण केन्द्र के अनेकों ग्रामों में घरेलू एवं सिंचाई हेतु बिजली की समस्या को लेकर आज क्षेत्र की संवेदनशील एवं जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहने वालीं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी ठाकुर, एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने अधीक्षण अभियंता से मिलकर अतिशीघ्र बिजली समस्या के समाधान हेतु पत्र प्रेषित किया । जिसमें उल्लेखित किया है कि कांहीबाडा विद्युत वितरण केंद अंतर्गत ग्राम, बम्हनी में महीनों पूर्व से खंबे टूटे पड़े हैं, सेमाटोला,नारायण टोला समनापुर में ट्रांसफार्मर महीनों से जला पड़ा है किसानों के स्थाई विद्युत कनेक्शन है फिर भी बिजली व्यवस्था में सुधार ना होने से किसानों की फसल सुखने की कगार में है जिससे किसानों में भारी आक्रोश पनप रहा है। इसी तरह पलारी विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों में बेहद लो वोल्टेज एवं बिजली की अंधाधुंध कटौती से जनता परेशान हैं, इसके अलावा भी केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अनेकों ग्रामों में भी बिजली की समस्या दिन वा दिन बढ़ती जा रही है। पत्र प्रेषित करते हुए मांग की गई है कि अतिशीघ्र विद्युत व्यवस्था में सुधार करते हुए पर्याप्त विद्युत उपलब्ध कराई जाए।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो