सीएम राइस विद्यालय केवलारी में छात्र-छात्राओं का 12 दिवसीय अवकाश घोषित ?
सिवनी (हिन्द शिला)। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा भारत सरकार की नई शिक्षा निति के अंतर्गत आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सीएम राइज योजना का आरंभ किया गया है, इस योजना के तहत 9280 सीएम राइस स्कूल पूरे राज्य में खोले जानें का लक्ष्य रखा गया है। आपको बता दें कि इस योजना को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और नए आधुनिक स्कूलों की स्थापना के साथ नवनियुक्त स्कूलों की प्रशिक्षण किया जाएगा राज्य के बच्चों को सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बच्चों के मुकाबला कर सके इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा इस योजना में 200000000 रुपए से अधिक का खर्च स्कूलों पर किया जाएगा । राज्य में इन स्कूलों को चार स्तर पर तैयार किया गया है इन सभी स्कूलों में पढ़ने वाले नए शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी, नियमित वेतन से भी अधिक वेतन इस योजना के अंतर्गत शिक्षकों को दिया जाएगा, स्कूलों के परिसर में रहने के लिए शिक्षकों को मकान दिया जाएगा, जिससे कि उन्हें स्कूल में आने जाने के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना करना ना पड़े और बच्चों को स्कूल में आने जाने के लिए सरकारी बस की सुविधा दी जाएगी बच्चों का ड्रेस कोड भी निजी स्कूल जैसा ही होगा। इन स्कूलों में प्री नर्सरी से हायर सेकेंडरी (कक्षा 10वीं एवं 12वीं) तक की कक्षाएं उपलब्ध होगी। दोनों माध्यम हिंदी और अंग्रेजी की शिक्षा प्रणाली इन स्कूलों में उपलब्ध होगी। ताकि प्रदेश में शिक्षा का स्तर उच्च हो सके
किंतु प्रतित होता है मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के शिक्षा विभाग में पदस्थ उच्च अधिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश की सरकार की मंशा पर पानी फेरने में जरासंकोच नहीं किया जा रहा है। आपको बता दें कि वर्तमान में नवीन भवन का निर्माण नहीं होने की वजह से उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी के भवन में ही सी एम राइस विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, बताया जाता है कि विवादों के चलते नवीन भवन के निर्माण के लिए स्थान का चयन नहीं हो पा रहा है । पालकों द्वारा हमें बताया गया कि दिनांक 16/08/2023 की शाम को वहां पर अध्यनरत छात्र-छात्राओं से शिक्षकों द्वारा कहा गया कि आपको दिनांक 17/08/2023 से 12 दिनों तक विद्यालय नहीं आना है,आपका अवकाश रहेगा वजह पूछने पर बताया गया कि उक्त विद्यालय में सुबह 08 बजे से 11 बजे तक डीएलएड के अभ्यर्थियों की परीक्षाएं संचालित होगी ,उक्त विद्यालय परिसर को जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिस वजह से कक्षा 01 से लेकर कक्षा 08 तक सभी बच्चों का अवकाश रहेगा ! आपको बता दें कि सी एम राइस विद्यालय केवलारी में कक्षा 01 से लेकर 08 तक कुल 525 छात्र छात्राएं अध्ययन करते हैं जिसमें छात्रों की संख्या 333 एवं छात्राओं की संख्या 192 है, जिनका 12 दिवस का अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहां पर अध्यनरत छात्र-छात्राओं की पालकों का कहना है कि शिक्षा विभाग के ऐसे तुगलगी फरमान से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी वैसे भी बाढ़, बारिश, ठंड एवं बीमारी की वजह से साल के अनेकों दिन बच्चे विद्यालय में अध्ययन करने नहीं पहुंच पाते इसके लिए पालक संघ केवलारी द्वारा जिला कलेक्टर सिवनी को ज्ञापन सोपा गया है एवं छुट्टियां निरस्त करने के साथ साथ अन्य स्थान पर परिक्षा केन्द्र बनाने की मांग की गई है ।

अन्य स्थानों पर भी हो सकता है परीक्षा केंद्र
आपको बता दें कि केवलारी नगर में और भी अन्य ऐसे शासकीय भवन है जिनको डीएलएड की परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है, जैसे नगर परिषद केवलारी के वार्ड नंबर 08 आजाद वार्ड पर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र केवलारी का भवन एवं उसी के समीप स्थित महाविद्यालय का भवन या शासकीय कन्या शाला भी परिक्षा केंद्र बनाया जा सकता है, क्योंकि वहां पर छात्राओं की संख्या सी एम राइस विद्यालय से कम है जिस वजह से वहां पर केवल एक ही पाली में सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक स्कूल का संचालन होता है,जबकि सी एम राइस विद्यालय केवलारी में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने से दो पाली सुबह 08 बजे से 11एवं 11से 05 बजे तक स्कूल का संचालन होता है ।


