नगर परिषद केवलारी के उपाध्यक्ष के वार्ड में जर्जर सड़कें ! आवागमन में नगर वासियों को हो रही भारी परेशानी ।
जल भराव से गंदगी, गंदगी से अनेक बीमारिया एवं मच्छरों का हो रहा आतंक ।
केवलारी (हिन्द शिला)। केवलारी में नगर परिषद के गठन हुऐ तीन वर्ष एवं निर्वाचन हुए एक वर्ष से अधिक हो गया, लेकिन नगर का विकास अभी भी वहीं का वहीं है। विगत इतने वर्षो में कुछ वार्डो में सड़क बनना तो दूर की बात एक नालियों का निर्माण भी नहीं कराया गया। आलम ये है कि नगर की सड़कों की हालत खस्ता है। उधर चुनावी वर्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी रैलियों एवं मंचो से चीख-चीख कर विकाश की गंगा बहाने का दंभ भरते नज़र आते है, तो दूसरी ओर उनकी ही पार्टी से चुने हुए जनप्रतिनिधि अपने वार्डों में सड़क का मरम्मत कार्य तक करवाने में असमर्थ नजर आ रहे है। मामला नगर परिषद केवलारी के अंतर्गत आने वाली वार्ड क्रमांक 2 टैगोर वार्ड (देवाकरन टोला) का है जहां पर सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि इस ओर से आंख मूंदे बैठे है। इसी वार्ड से भाजपा पार्षद के रूप में चुनकर आए केवलारी नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी शिव चौधरी नगर परिषद केवलारी में उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए है । आपको बता दें की उक्त मार्ग वार्ड में करने के लिए आवागमन करने का मुख्य मार्ग है । एक चिंताजनक पहलू यह भी है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर एंबुलेंस पर आने वाला मरीज वाईब्रेशन पर रहता है। हर रोज यहां से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। रोड पर जगह-जगह गड्ढों की वजह से अकसर मरीज एवं उसके परिजनों को परेशानी उठानी पड़ती है। सड़क सड़क पर जलभराव होने के कारण गंदगी बजबज रही है, जिससे नगर वासियों को बीमारियों का खतरा बढ़ गया है एवं क्षैत्र में मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। बाढ़ वासियों द्वारा अनेक बार जिम्मेदार जन्म प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारों को अवगत करा दिया गया इसके बावजूद भी वह उक्त जर्जर सड़क के सुध लेने को तैयार नहीं है । जिससे क्षेत्र वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


