spot_img
Wednesday, April 22, 2026

आसुरक्षा के बीच अध्ययन करने पहुंच रहे छात्र- छात्राएं

- Advertisement -spot_img

विद्यालय परिसर के खेल मैदान में पानी से भरा खुला कुआ है मौजूद, हो सकती है बड़ी दुर्घटना !

 

केवलारी (हिन्द शिला)। मामला केवलारी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खरसारू का है जहां पर शासकीय हाई स्कूल खरसारू के विद्यालय परिसर में लबालब पानी से भरा एक खुला कुआ मौजूद है, आपको बता दें कि उक्त कुएं के समीप से ही छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाना पड़ता है एवं उसी से लगा खेल मैदान है । जिससे भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी होने की संभावना बनी हुई है । उक्त कुए को ऊपर से लोहे की जली या अन्य माध्यमों से बंद करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य जगदीश साहू जी द्वारा पत्र के माध्यम से लगातार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा रहा है, किन्तु इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है । अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि मामला सार्वजनिक होने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं या बड़ी कोई दुर्घटना होने की प्रतीक्षा की जाएगी यह तो समय की गर्त में छिपा है ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो