spot_img
Wednesday, April 22, 2026

31 जुलाई दिन सोमवार को केवलारी में होगा विशाल कावड़ यात्रा का अयोजन

- Advertisement -spot_img

 

केवलारी (हिन्द शिला)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल एवं युवा समाजसेवियों के तत्वधान में दिनांक 31 जुलाई दिन सोमवार को विशाल कावड़ एवं ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें ध्वज यात्रा ग्राम बोथिया से 11 बजे प्रारंभ होकर छोटे रिपटा पी एच ई रेस्ट हाउस पहुंचेगी। तत्पश्चात सामूहिक श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर सभी बजरंगी एवं कांवरियों के द्वारा कांवड़ यात्रा प्रारंभ की जाएगी जिसका भ्रमण केवलारी नगर के विभिन्न स्थानों से भ्रमण करते हुए मां खेरमाई मंदिर प्रांगण में केवलारी में यात्रा का समापन होगा । अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओ द्वारा आप सभी सनातन धर्म संस्कृति प्रेमी बंधुओं से निवेदन किया गया है कि उक्त कावड़ एवं ध्वज यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर यात्रा को भव्य एवं सफल बनाएं ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो