सिविल लाइन थाना के अंदर की घटना, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
(हिन्द शिला)। रीवा शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाने के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी जिसके कारण टीआई शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए उनको गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया है पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं हालांकि सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ लगी हुई है



