spot_img
Saturday, June 13, 2026

न्यायाधीश प्रकाश उईके नें दिया इस्तीफा,ली भाजपा की सदस्यता

- Advertisement -spot_img

 

दमोह (हिन्द शिला)। एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर पार्टियों में फेरबदल जारी है। रोजाना नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी में शामिल हो रहे हैं। पर इस बार मामला कुछ अलग है। जी हां इस बार एक न्यायमूर्ति ने अपना पद त्याग कर भाजपा का दामन थामा है। दमोह के पूर्व न्यायाधीश प्रकाश भाऊ उइके ने बीजेपी का दामन थामा है। वे छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्ना तहसील के रहने वाले हैं।
आपको बता दें दमोह न्यायाधीश रहे प्रकाश उईके ने अपने न्यायाधीश के पद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। जो राजनीति के क्षेत्र में खासकर बीजेपी के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

यह है वजह

आपको बता दें दमोह न्यायाधीश रहे हैं प्रकाश भाऊ उइके जो अब तक लोगों को न्याय दिलाते हुए कोर्ट में फैसला सुनाते आए हैं अब वे एक पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर नजर आएंगे। उइके ने अपने पद से त्याग पत्र देकर बीजेपी का दामन थाम लिया है। उनके अलावा सोहन सिंह वनवासी भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। आपको बता दें सोहन सिंह कल्याण परिषद के अध्यक्ष भी हैं।
प्रकाश भाऊ उइके ने इसलिए ज्वॉइन की बीजेपी पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उईके ने बताया कि राजनीति में सेवा करने के पर्याप्त अवसर हैं इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ी है। साथ ही उनका मानना है कि बीजेपी एक अच्छी सोच रखती है जो आदिवासी के साथ-साथ सभी वर्गों के बारे में सोचती है। तभी तो आदिवासी वर्ग से महिला को राष्ट्रपति के पद पर बिठाया है। आपको बता दें उइके को पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने सदस्यता दिलाई है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी भी मौजूद रहे हैं।

 

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो