अपने व परिवार के सभी सदस्यों, एवं आदर्शो के जन्म दिन पर विगत छः वर्षों से रोपते आ रहे है पौधे ।
केवलारी (हिन्द शिला)। भारतीय जनता पार्टी के सिवनी जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने अपनी परंपरानुसार अपने जन्म दिवस पर इस बार गौघाट की जगह भोपाल मे प्रदेश के मुंख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान के साथ वृक्षारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। श्री ठाकुर अपने जन्मदिन के दिन 15 जुलाई को भोपाल मे थे ,इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान के प्रतिदिन वृक्षारोपण अभियान के साथ शामिल होकर जन्मदिन के अवसर पर भोपाल स्मार्ट सिटी गार्डन मे वृक्षारोपण किया मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को जानकारी लगी तो उन्होने श्रीराम ठाकुर के इस दृढसंकल्प की सराहना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाऐ भी दी। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिह चौधरी सहित प्रकृति प्रेमी भी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय होगा कि कान्हीवाडा के समीपस्थ गौघाट धाम मे आयोजित श्रीराम कथा की व्यासाधीशाचार्य साध्वी ऋचा मिश्रा द्वारा लोगो को इस स्थान पर पौधे रोपित करने का आव्हान किया गया था जिनकी प्रेरणा से गौघाट धाम के संचालक एंव जिला भाजपा के उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर द्वारा 29 मई 2017 से प्रतिवर्ष अपने स्वयं के जन्मदिन एवं परिवार के सभी सदस्यो के जन्मदिन एवं अपने आदर्शो तथा राष्ट्रीय पर्व पर व्क्षारोपण का संकल्प लेकर अब तक हजारो की संख्या मे गौघाट धाम मे वृक्ष रोपित किये जा चुके है, जिससे आज यहां सुंदर वाटिका विकसित हो गयी है । जिसे देखने आसपास सहित दूरदराज क्षेत्र के लोगो का आना जाना लगा रहता है । इस बार चूंकि श्रीराम ठाकुर जी जिले मे ना होकर भोपाल मे है इसलिए उन्होने इस बार गौघाट की जगह भोपाल की स्मार्ट सिटी गार्डन मे सीएम श्री चौहान के साथ वृक्षारोपण कर अपना जन्म दिन मनाया इस गौघाट धाम समिति के सदस्यो एंव उनके शुभचिंतको ने गौघाट मे उनका जन्म दिन धूमधाम के साथ मनाया।


