spot_img
Saturday, June 13, 2026

विवादों के नित्य नए आयाम गढ़ रहा कारनामा, पलारी पुलिस का फसाना

- Advertisement -spot_img

 

दो पहिया वाहन से हुई दुर्घटना में मौत को पलारी पुलिस ने बैल के साथ हुई दुर्घटना में मौत रही बता !

घटना के वक्त गांव का ही मृतक का साथी, कुशूआ पंचेश्वर भी वहीं था मौजूद, घटना की पूरी सच्चाई रहा बता, पुलिस सुनने को नहीं तैयार !

पीड़ित ने लगाया पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार ।

 

केवलारी। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं अपनी छवि चमकाने एवं प्रदेश में पुनः जीत दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी पार्टी भाजपा द्वारा नित्य तरह-तरह की योजनाओं का पिटार खोला जा रहा हैं, चाहे प्रदेश के आम जन हो या शासकीय अधिकारी – कर्मचारी या फिर नेता इन दिनों सबको खुश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है । प्रदेश के मुखिया लगातार मंचों से शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों को सख्त लहजे में निर्देशित करते नजर आ रहे हैं कि हर परिस्थितियों में माफियाओं का दमन किया जाए, भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी पर अंकुश लगाया जाए, प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था कायम की जाए । दूसरी तरफ सिवनी पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव भी अपने कर्तव्यों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ नजर आ रहे है, सिवनी जिले में उनकी पदस्थापना के उपरांत कानून व्यवस्था में सुधार देखा जा रहा है । ईमानदार अधिकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहना दी जा रही है तो ,वहीं रिश्वतखोर एवं लापरवाह कर्मचारियों को सजा ! किंतु इसकी क्या वजह है कि थाना केवलारी के अंतर्गत आने वाली पलारी पुलिस को ना तो सिवनी पुलिस अधीक्षक से भय हैं और ना ही प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से ! तभी तो वह अपनी विवादित कार्यप्रणाली से उनकी छवि को बट्टा लगाने में, उसे तार तार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहें, जिसका दुष्परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में देखा जा सकता है। अपनी विवादित कार्यप्रणाली एवं नियम कानूनों को अपने जूते की नोक पर रखकर कार्य करने से परेशान होकर क्षेत्र के पीड़ित व्यक्तियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस कर्मियों से शिकायत दर्ज करवाई जा रही है, तो आए दिन अखबारों की सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान ना देना उन पर कड़ी एवं दंडात्मक कार्रवाई करना अपने आप में एक अहम सवाल है ।

 

पिछले अंक में हमारे द्वारा मैरा पलारी निवासी 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के अपहरण एवं उसके साथ जबरन शादी करने वाले आरोपियों के विषय में आपको अवगत कराया गया था, जो कि प्राप्त जानकारी अनुसार आज भी पुलिस की पहुंच से बाहर है , फरार चल रहे है, आज पलारी पुलिस का एक और हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है जहां पर दो पहिया वाहन के टक्कर से हुई एक व्यक्ति की मौत को अपनी रिपोर्ट में पलारी पुलिस द्वारा बैल के बिचकाने से उसकी मौत होना बता दिया गया है, जबकि घटना के समय मृतक का साथी कुशूआ पंचेश्वर भी वहीं पर मौजूद था । मृत व्यक्ति के परिजनों ने सिवनी पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है मामला ।

दिनांक को लाजवन्ती पीपरे पति स्व० ब्रजेश उर्फ मंगल पीपरे जाति मनेयार उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी ग्राम खरसारू ने सिवनी पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया है, जिस पर आरोप लगाते हुए उल्लेख किया है, कि भोजलाल इनवाती उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी ग्राम रड़हाई ,पोस्ट हिनोतिया भाटा तहसील व जिला सिवनी द्वारा लापरवाही पूर्वक स्कूटी गाड़ी क्रमांक MP 22 SA 9876 चलाकर उसके पति मृतक मंगल पिपरे को पलारी के पास भूत बंगला नामक स्थान पर पीछे से ठोकर मारकर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई, किन्तु पुलिस चौकी पलारी द्वारा भोजलाल इनवाती को आरोपी न बनाया जाकर , उल्टा अपनी रिपोर्ट में बैल द्वारा घसीटने पर मृत्यु होना बताया जा रहा है एवं आरोपियों को बचाये
जाने की कोशिश की जा रही है।
आपको बता दें की दिनांक 05/07/2023 को भूरा उर्फ कुसुआ पंचेश्वर पिता बिटटू पंचेश्वर के साथ मृतक मंगल पिपरे साथ खरसारू से बैल लेकर ग्राम पंजरा जा रहे थे। उसी दिन दोनों लोग जब पलारी के पास भूत बंगला नाम के स्थान पर पहुँचे तभी दो पहिया वाहन क्रमांक MP 22 SA 9876 में सवार भोजलाल ने मंगल पिपरे जो कि अपने साइड से बैल लेकर जा रहें थे, उनको ठोकर मार दिया जिससे मगंल पिपरे का पैर टूट गया और गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त संपूर्ण घटना का चश्मदीद गवाह ग्राम खरसारू का मृतक का साथी भुरा उर्फ़ कुसुआ पंचेश्वर है किंतु आरोप लगाया जा रहा है कि पलारी पुलिस उसकी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

दो पहिया वाहन ( स्कूटी ) सवार भी हुआ था घटना में घायल, पलारी उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ है उपचार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दिनांक 05/07/2023 को भोजलाल भी उक्त दुर्घटना मे घायल हुआ था और उसके सिर एवं शरीर के अंगों पर चोट आई थी, जिसका उपचार भोजलाल इनवाती द्वारा उपस्वास्थ्य केन्द्र पलारी में जाकर कराया गया था । वहाँ पर उक्त दुर्घटना में मृतक मंगल पिपरे के परिवार के सदस्य दारासिंह पीपरे और श्याम पीपरे द्वारा पूछताछ की गई थी तो घायल भोजेलाल की पत्नी द्वारा उन्हें बताया गया था कि भूतबंगला के पास बैल वाले को हमारी स्कूटी से ठोकर लग गई थी जिसके कारण हम दोनों लोग भी गिर गए थे, इसी का ईलाज करवाने पलारी अस्पताल आए हैं।

भरण पोषण का संकट हो गया उत्पन्न

मृतक मंगल पिपरे की पत्नी एक अशिक्षित महिला है जो कि अपने पति स्व० ब्रजेश उर्फ मंगल पीपरे के साथ अपने घर में अलग निवास करती थी, परिवार में उसका एक पुत्र एवं एक पुत्री जो कि मानसिक रूप से कमजोर हैं तथा दोनों ही नाबालिक हैं। मृतक मजदूरी करके अपना तथा अपने परिवार का भरण-पोषण करते था उक्त दुघर्टना में दो पहिया वाहन को लापरवाही से चलाने के कारण मंगल की मृत्यु होने से उसके परिवार के सामने अपने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है।

भोजेलाल की ल़डकी के नाम से आर टी ओ में दर्ज है ,दो पहिया वाहन

स्कूटी गाडी क्रमांक MP 22 SA 9876 जो कि भोजेलाल की पुत्री कु.रामकुमारी निवासी ग्राम रड़हाई के नाम पर आर टी ओ विभाग में रजिस्टर्ड है । घटना के उपरांत उक्त दो पहिया वाहन को पलारी पुलिस द्वारा अपने परिसर में खड़ा कर लिया गया था ।

चीख चीख कर घटना की सच्चाई बता रहा चश्मदीद, पुलिस सुनने को नहीं है तैयार !

दिनांक 05/07/2023 को भूरा उर्फ कुसुआ पंचेश्वर पिता बिटटू पंचेश्वर भी बैल लेकर मृतक मंगल पिपरे साथ पंजरा जा रहा था। कुसुआ पंचेश्वर की माने तो उसी दिन जब वह दोनों लोग बैल लेकर पलारी के पास भूत बंगला नाम के स्थान पर पहुँचे तभी दो पहिया वाहन क्रमांक MP 22 SA 9876 में कलर नीला एक महिला एवं एक पुरुष सवार थे दो पहिया वाहन को पुरुष चला रहा था अचानक पीछे से लाकर मंगल के पैर पर गाड़ी से ठोकर मार दी जिससे बैल बिचका और दौड़ा तो मंगल पिपरे को हल्का घसीटा, जिससे मगंल पिपरे का पैर टूट गया और गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान स्कूटी चालक को भी चोट आई थी। उक्त संपूर्ण घटना का चश्मदीद गवाह ग्राम खरसारू का मृतक का साथी भुरा उर्फ़ कुसुआ पंचेश्वर है किंतु आरोप लगाया जा रहा है कि पलारी पुलिस उसकी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है।

 

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो