सिवनी ( हिन्द शिला):-जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। म.प्र. टुरिज्म बोर्ड भोपाल एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाली पर्यटन क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी। पहले चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता एवं दूसरे चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोंगिता करायी जायेगी।
जिला क्वीज नोडल अधिकारी श्री संदीप मिश्रा प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन जिला सिवनी ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में इस वर्ष नवाचार करते हुए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था ऑनलाईन की गयी है जिससे की विद्यार्थियों शिक्षको को यहा वहा न भटक कर अपने विद्यालय से ही रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा प्राप्त हो सके। इस प्रतियोगिता में सभी शासकीय / अशासकीय विद्यालयों के छात्र / छात्रा रजिस्ट्रेशन करा सकते है। क्विज के जिला नोडल अधिकारी श्री संदीप मिश्रा ने बताया है कि जिलें के शासकीय / अशासकीय कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र छात्राएं स्पर्धा में भाग ले सकते है विद्यालय के समस्त प्राचार्य उ.मा.वि. / हाई स्कूल एवं समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी जिला सिवनी टुरिज्म बोर्ड की बेबसाईट के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन 8 जुलाई 23 साय: 5:30 बजे के पूर्व कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जुलाई 2023 को लिखित रूप में प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक होगी। वही मल्टीमीडिया में चयनित टीमों के बीच में दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक प्रतिस्पर्धा होगी जिला स्तर पर विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा वही मल्टीमीडिया में भाग लेने वाली टीमों को म.प्र. में पर्यटन स्थल पर भ्रमण करने का अवसर मिलेगा। श्री के. के. पटेल जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने सभी शासकीय/ अशासकीय विद्यालयों को इस क्विज में रजिस्ट्रेशन करने के लिये निर्देशित कर दिया गया है।


