spot_img
Saturday, June 13, 2026

12 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ़ हुआ मामला दर्ज

- Advertisement -spot_img

 

आरोपी पर बच्ची के जबरन गर्भपात कराने के भी लग रहे आरोप !

सिवनी ( हिन्द शिला) :- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में नाबालिग के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर सिवनी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिवनी में रहने वाली नाबालिग को पेट में दर्द हो रहा था एवं उल्टियां हो रही थी जिससे परिवार के लोग परेशान रहते थे। इलाज के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बच्ची प्रेग्नेंट है , पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी रामवीर साक्या पिता रामस्वरुप साक्या उम्र 36 वर्ष जो कि वर्तमान में कस्तुरबा वार्ड सिवनी में निवास करता है उसके द्वारा दिनांक 31/01/2023 से 12/04/2023 के बीच उक्त नाबालिक बच्ची को बहलाफुसलाकर अपने घर लेजाकर कई बार जबरन शारिरीक संबंध बनाया, जिसके परिणामस्वरूप यह गर्भवती हो गई उसके बाद गर्भपात की गोली खिलाकर इसका गर्भपात भी करवाया गया है। उक्त मामले में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। सिवनी पुलिस द्वारा अपनी एफ आई आर में उल्लेख किया गया है कि

 

आज दिनांक 20/06/2023 को 12वर्षिय प्रार्थिया निवासी सिवनी द्वारा अपनी मां के साथ महिला थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया इसके साथ रामवीर साक्या पिता रामस्वरुप साक्या उम्र 36 साल निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी कस्तुरबा वार्ड सिवनी ने दिनांक 31/01/2023 से 12/04/2023 के बीच इसे बहलाफुसलाकर अपने घर लेजाकर कई बार जबरन शारिरीक संबंध बनाया, जिसके परिणामस्वरूप यह गर्भवती हो गई उसके बाद गर्भपात की गोली खिलाकर इसका गर्भपात करवाया है जो पीडिता के द्वारा प्रस्तुत आवेदन के विचरण के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी रामवीर साक्या पिता रामस्वरूप साक्या उम्र 36 साल निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी कस्तुरबा वार्ड सिवनी द्वारा धारा 376,376 (2)(n), 376(3),313 भादवि 5(1).5(j) (ii), 6 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो