spot_img
Wednesday, April 22, 2026

स्वर्गीय डॉक्टर बसंत तिवारी की स्मृति में ,जल्द प्रारंभ होगी निशुल्क एंबुलेंस सेवा

- Advertisement -spot_img

 

केवलारी (हिन्द शिला)। मानव सेवा ही माधव सेवा के उद्देश्य को लेकर निर्धन एवं असहाय मरीजों के आवागमन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सिवनी, नागपुर, जबलपुर ,बालाघाट इत्यादि जैसे अनेक शहरों में समुचित इलाज तथा नगर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी गम्भीर ज़रूरतमंद मरीजों को शासकीय एवं निजी अस्पतालों तक लाने ले जाने के लिए केवलारी निवासी स्वर्गीय डॉक्टर बसंत तिवारी जी की स्मृति में उनके दोनों पूत्र डॉ अविनाश तिवारी एवं प्रशांत तिवारी जी द्वारा केवलारी में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा की शुरआत की जा रही है।

उल्लेखनीय होगा कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए एंबुलेंस में संपर्क सूत्र लिखवाए जाएंगे, जिसमें ज़रूरत मंद मरीज़ को किसी भी गंतव्य स्थान तक जानें में लगने वाला इंधन का ब्यावरा भी अंकित किया जाएगा, जिसकी केवल इंधन की पूर्ति कर कोई भी जरूरतमंद मरीज व उनके परिजन एंबुलेंस सेवा का उपयोग कर सकेंगे । डॉ अविनाश तिवारी ने क्षेत्र के सभी जरूरतमंद, निशक्तजन मरीजों से आग्रह किया है की इस निशुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सूचित करें, इस सेवा की जानकारी दे, ताकि असहाय ज़रूरतमंद मरीजों की त्वरित सहायता की जा सके। निशुल्क एंबुलेंस सेवा की इस पहल के लिए क्षेत्र के सभी लोग उनकी सराहना कर रहे है ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो