spot_img
Wednesday, April 22, 2026

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

- Advertisement -spot_img

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित

सिवनी (हिन्द शिला)। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना कुरई द्वारा जानकारी दी गई कि आंगनवाडी केन्द्र वाहदाबाद ग्राम पंचायत का नाम रमपुरी में आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी केन्द्र ढुटेरा, बेलपेट, विजयपानी, बकोड़ी एवं दरासीकला हेतु आंगनवाडी सहायिका के पूर्णत: अस्थायी एवं मानदेय आधारित रिक्त पद पूर्ति हेतु ग्राम की स्थायी निवासी महिला आवेदिकाओं से आंगनवाडी के लिये पात्र महिलाओं के आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में 3 जुलाई 2023 तक आमंत्रित किये गए हैं।

आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष होना चाहिये। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के लिये नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में 12 वीं/ 11 वी बोर्ड एवं आदिवासी क्षेत्रों में 10 वी/12 वी योग्यता के आवेदक उपलब्ध न होने पर न्यूनतम आठवी कक्षा उत्तीर्ण तथा आंगनवाड़ी सिायिका के लिये नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 5 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विस्तृत जानकारी परियोजना कार्यालय कुरई से प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो