स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी सो रहे कुंभकरणी नीद !
धनौरा (हिन्द शिला)। सिवनी जिले की धनौरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरेली से रावठान की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पर संजय सरोवर बांध (भीमगढ़) से निकली किनाल पर निमार्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बहुत पहले ही संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है, इसके बावजूद भी उक्त मार्ग पर मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है। जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन करने वाले स्थानीय नागरिकों के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है । प्रतीत होता है संबंधित विभाग द्वारा बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। आपको बता दें की धनौरा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरैली से रावठान की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग किनाल पर निर्माण पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है इसके बावजूद पुल का मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है, उल्लेखनीय होगा कि यही मार्ग आगे जाकर धनोरा पलारी मुख्य मार्ग पर जाकर सम्मिलित होता है, इसीलिए मार्ग पर आवागमन अत्यधिक होता है । यह सड़क निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से निर्माण हुई है । क्षतिग्रस्त पुल का मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो आने वाले बारिश के मौसम में वह बारिश के पानी के साथ पूरी तरह से टूट भी सकता है, जिससे वहां पर आवागमन बाधित हो जाएगा ! अब देखना दिलचस्प होगा कि खबर सर्वजनिक होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की नींद पर खलल पड़ता है या नहीं ?



