spot_img
Wednesday, April 22, 2026

मोबाइल छीना तो गुस्साई पत्नी ने पति के गुप्तांग पर डाला खौलता तेल

- Advertisement -spot_img

 

ग्वालियर (हिन्द शिला)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पड़ोसी से बात करने पर नाराज पति ने पत्नी से मोबाइल छीन लिया। इस बात से गुस्साई पत्नी ने गहरी नींद में सो रहे पति के गुप्तांग पर खौलता तेज डाल दिया। पति की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। उन्होंने घायल पति को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया। कंपू थाना पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पड़ोसी महिला ने की थी शिकायत

माधवी नगर निवासी सुनील धाकड़ (32) प्राइवेट नौकरी करता है। उसके साथ पत्नी भावना भी रहती है। कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके घर से जाने के बाद पत्नी भावना उसके पति से बात करती है। सुनील ने अपनी पत्नी भावना को समझाया, लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

सुनील से बात करते पकड़ा था

एक दिन सुनील नौकरी से घर आया तो भावना पड़ोसी महिला के पति से बात कर रही थी। सुनील ने फिर से उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह समझने को तैयार नहीं थी। गुस्से में आकर सुनील ने भावना से उसका मोबाइल छीन लिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई, लेकिन उस वक्त गुस्साई भावना वहां से चली गई।

रात दो बजे खौलता तेल डाला

सुनील और भावना झगड़ा होने के बाद अलग-अलग सो गए। सुनील गहरी नींद में था। रात करीब दो बजे भावना उठी और किचन में जाकर तेज का उबाला। उसके बाद कमरे में आकर खौलता तेल सोते हुए पति सुनील के गुप्तांग पर डाल दिया। खौलता तेज गिरते ही सुनील चीखने लगा। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सुनील को अस्पताल में भर्ती करवाया।

कंपू थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

आसपास रहने वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी थी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। सुनील के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला भावना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि रात को पत्नी ने पति पर गर्म तेल डाला था। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। युवक की षिकायत पर उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो