spot_img
Wednesday, April 22, 2026

केदारनाथ मंदिर से ग़ायब हुआ सवा अरब का सोना

- Advertisement -spot_img

पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने जारी किया वीडियो जारी

हिन्द शिला। केदारनाथ मंदिर में सोने की जगह पीतल से गर्भगृह को मढ़ दिया गया। ये दावा मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने किया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर यह सनसनीखेज खुलासा किया है। हालांकि , हिन्द शिला इस वीडियो और उसमें किए गए दावे की पुष्टि नहीं करता।

बताते चलें कि मुंबई के एक कारोबारी ने 230 किलोग्राम सोना दान किया गया था। इस सोने से कई प्लेट बनाई गई जिन्हें मंदिर के अंदर गर्भगृह में लगाया गया। लेकिन अब यहां से सोना गायब होने की चर्चा शुरू हो गई है। चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि केदारनाथ धाम में सोने के नाम पर पीतल की परत चिपकाई गई है। इसके जरिए सवा अरब रुपए की धांधली को अंजाम दिया गया है। संतोष त्रिवेदी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो विशाल जन आंदोलन किया जाएगा।

संतोष त्रिवेदी ने कहा कि करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों और सनातनियों की आस्था के केंद्र बाबा केदार के गर्भ गृह को पिछले वर्ष ही कपाट बंद होने से चंद दिनों पहले स्वर्ण मंडित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कुकृत्य को अंजाम देना करोड़ों हिंदू धर्मावलंबियों और सनातनियों की आस्था पर कुठाराघात है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले चंद दिनों में भव्य जन आंदोलन को अंजाम दिया जाएगा।

चार धाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने कहा कि जब बाबा केदार के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित किए जाने की बात हो रही थी, उस वक्त चारधाम महापंचायत के साथ मंदिर से जुड़े तमाम जिम्मेदारों ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि बाबा केदार के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित करके परंपरा में हस्तक्षेप किया गया है। अब इस धांधली के बाद लोगों की आस्था पर प्रहार हुआ है।

For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो