सिवनी (हिन्द शिला)। एक रोजा तकरीर प्रोगाम में बतौर मेहमान ए खुशूशी हज़रत अल्लामा मुफ्ती मुज्तबा शरीफ़ साहब क़िब्ला मुफ्ती ए आज़म महाराष्ट्र का सिवनी दौरा हुआ आप को अहले सुन्नत वल जमात की जिम्मेदार तंजीम संगठन के जिम्मेदार हजरात द्वारा जोरदार इस्तकबाल किया आप पुर्व मुफ्ती ए आज़म महाराष्ट्र के नाती है और आप फाजिले बग़दाद शरीफ़ युनिवर्सिटी ईराक से डिग्री हासिल की है आपको फाजिले बग़दाद भी कहा जाता हैं और आप इलमी दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल है आप नागपुर महाराष्ट्र की सबसे बड़ी अज़ीम सुन्नी हनफी सूफी बरेलवी दर्स गाह दारुल उलूम अमजदिया के एक जिम्मेदार आला और अहम जिम्मेदारी रखतें हैं आपके दारुल उलूम अमजदिया का प्रभाव पुरे मध्यप्रदेश महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ उड़ीसा कर्नाटक हैदराबाद राजस्थान उत्तरप्रदेश बिहार झारखंड गुजरात जैसा राज्यों में हैं सिवनी जिले में आप मदरसे से पढ़ने वाले और ताअलुक रखने वाले उल्मा सबसे ज्यादा सिवनी में मौजूद हैं सिवनी की ज्यादा तर सुन्नी हनफी सूफी बरेलवी मस्जिद मदरसों में अमजदिया से रिलेटेड हुफफाज उल्मा ए इकराम की तादाद है इस मौके पर आपका स्वागत इस्तकबाल फईम रज़ा शहज़ाद रज़ा मौलाना कलीम उददिन कमरुद्दीन भाई मुनव्वर ख़ान पप्पू उस्मानी दरगाह अध्यक्ष छोटू पार्षद मोनू भाई प्रॉपर्टी समीम रज़ा नज़ीर भाई शमशेर ताज़ी डाक्टर जिशान इरशाद भाई अहफाज भाई ज़हर पिया दरबार अध्यक्ष, जाकिर बाबा सखी पिया दरबार सरफराज रज़ा मौलाना रेहान रज़ा साहब मंज़ूर रज़ा क़ादरी सहित सैकड़ों हजरात की मौजूदगी में हज़रत का हारमाला एवं साफा बांध कर इस्तकबाल किया गया और हज़रत ने खुशूशी दुआ फरमाए तमाम हजरात के हक में और सिवनी जिले में अमन-चैन कायम रहे जिले की गंगा जमुनी तहजीब को किसी की नज़र न लगे सब आपस में मिल जुल कर रहे, और हज़रत सिवनी जिले में होने वाली नेशनल कांफ्रेंस में सिवनी आने की भी सहमति दी है जो आपकी सरपरस्ती में दिसंबर में आयोजित होने वाली है।

सूफी मंज़ूर रज़ा क़ादरी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लब्बैक यूथ फोर्स एवं सूफी समाजिक कार्यकर्ता सिवनी मध्यप्रदेश इंडिया।


