spot_img
Sunday, June 21, 2026

सिवनी ( कुरइ) टैलेंट सर्च हेतु 15 जून तक आवेदन

- Advertisement -spot_img

 

सिवनी ( हिन्द शिला):-सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि वर्ष 2023-24 हेतु शासकीय बालक क्रीड़ा परिसर कुरई में प्रवेश टैलेंट सर्च के लिए अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों से 14 वर्ष से कम मिनी, 17 वर्ष से कम जूनियर एवं 19 वर्ष से कम सीनियर हेतु 15 जून 2023 तक खेल परिसर कुरई में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों में से 20 एवं 21 जून 2023 को आवेदकों का शारीरिक परीक्षण एवं बैटरी टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण दिवस छात्रों को बोर्ड कक्षा की अंकसूची, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति लेकर उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया में पूर्व से अध्ययरत छात्र भी सम्मिलित होंगे। चयन प्रक्रिया में 7 बेट्री टेस्ट होंगे जिसमें 100 मीटर दौड़, स्टैडिंग ब्राड जम्प, शटल रन सिटअप, अपर बॉडी बैंड, ऊँची कूद एवं लम्बी कूद द्वारा चयन प्रक्रिया सम्पन्न होगी। चयनित छात्रों को क्रीड़ा परिसर में निःशुल्क छात्रावास सुविधा, शिष्यवृत्ति, खेलकूद संबंधी उपकरण, खेल सामग्री, खेलकूद किट्स एवं खेल साहित्य प्रदान किए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो