spot_img
Sunday, June 21, 2026

झींगा पालन पर दिया जाएगा अनुदान

- Advertisement -spot_img

 

 

सिवनी ( हिन्द शिला):-उपसंचालक #मत्स्योद्योग द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में मछली पालन को बढ़ावा देने एवं इस व्यवसाय में संलग्न मछुआरों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना लागू की गई है।

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए तालाब / जलाशय का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा आदेश का होना आवश्यक है। इसके लिए सभी वर्ग के हितग्राही, मछुआ समूह एवं मछुआ सहकारी समिति पात्र होगें। योजना के तहत ग्रामीण तालाबों में झींगा पालन करने पर प्रति हेक्टेयर इकाई लागत राशि रू0 4.00 लाख पर 40 प्रतिशत के मान से अधिकतम राशि रू0 1.60 लाख (एक लाख साठ हजार रूपये ) का अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। इच्छुक व्यक्ति आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक मत्स्योद्योग सिवनी एवं विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते है|

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो