spot_img
Wednesday, April 22, 2026

संभागायुक्त श्री वर्मा ने विभिन्न योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

- Advertisement -spot_img

 

सिवनी ( हिन्द शिला):-संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा द्वारा गुरूवार 08 जून को सिवनी पहुंचकर सर्व विभागाधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती निधि सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप सहित अन्य संबंधित विभागाधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

समीक्षा के दौरान संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा सर्वप्रथम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में पंजीकृत महिलाओं की संख्या, उनके डीबीटी सक्रीयता एवं पंजीकृत महिलाओं को किए गए स्वीकृति पत्र वितरण तथा योजना अंतर्गत महिलाओं के खातों की जांच करने हेतु शासन द्वारा अंतरित की गई 1/- रूपये की राशि भुगतान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने गुरूवार 8 मई आयोजित हो रही विशेष ग्रामसभा की भी जानकारी प्राप्त कर, ग्रामसभाओं के माध्यम से योजना के प्रमुख उद्देश्यों से महिलाओं को अवगत कराने के निर्देश दिए।

 

संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अभियान अंतर्गत शामिल 70 सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा कर शेंष लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकृत करने के निर्देश संबंधित विभागाधिकारियों को दिए। इसी तरह उन्होंने हितग्राही मूलक विभागातंर्गत संचालित जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना, प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, प्रसूति सहायता, आयुष्मान भारत योजना, जननी सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

 

संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा जिले में गेहूं उपार्जन एवं कृषकों के भुगतान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारी से आगामी समय में जिले में लगाई जाने वाली मुख्य फसलों एवं उनका रकबा के साथ ही यूरिया, डीएपी एवं बीज भण्डारण की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संभागायुक्त श्री वर्मा ने हितग्राहीमूलक विभागाधिकारियों को वर्ष 2023-24 में प्राप्त विभाग के लक्ष्यों को तय समय से पूर्व पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो