spot_img
Wednesday, June 17, 2026

सिवनी चिकित्‍सालय परिसर में तम्‍बाकू का सेवन करने वाले 35 लोगों के खिलाफ की गई चालानी कार्यवाही

- Advertisement -spot_img

 

सिवनी ( हिन्द शिला)-मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि सिगरेट और अन्‍य तम्‍बाकू उत्‍पाद अधिनियम 2003 (#कोटपा) अंतर्गत मंगलवार 06 जून 2023 को जिला स्‍तर पर गठित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण दल के द्वारा जिला चिकित्‍सालय परिसर में तम्‍बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत 35 लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए 2300/- रूपए जुर्माना वसूला गया तथा तम्‍बाकू उत्‍पादों का सेवन न करने एवं तम्‍बाकू से होने वलो दुष्‍प्रभावों से अवगत कराया गया।

 

जिला निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण दल के द्वारा कोटपा अधिनियम 2003 (सिगरेट एवं अन्‍य तम्‍बाकू उत्‍पाद अधिनियम) के अंतर्गत जिला चिकित्‍सालय परिसर में यहां-वहां गुटखा खाकर थूकने वाले एवं तम्‍बाकू, बीड़ी, सिगरेट का सेवन करने वाले लोगो पर कार्यवाही की गई तथा समझाईश भी दी गई। जिला नोडल अधिकारी श्री‍मति शांति डहरवाल ने बताया कि सार्वजनिक स्‍थलों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ कार्यवाही आगामी समय में भी जारी रहेगा|

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो