spot_img
Wednesday, June 17, 2026

गायत्री परिवार और कामधेनु गौशाला के तत्वावधान में शुरू हुई टिफिन सुविधा

- Advertisement -spot_img

 

मरीज के परिजनों को मात्र 20 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

केवलारी( केवलारी) :-केवलारी नगर के सिविल अस्पताल में अखिल विश्व गायत्री परिवार एवम कामधेनु गौशाला के तत्वाधान में माँ गायत्री जन्मोत्सव के अवसर पर माता भगवती की रसोई टिफिन सेवा की शुरूवात की गई । इस टिफिन सेवा में अस्पताल में आये मरीज के परिजन या सहयोगी को मात्र 20 रुपए में 4 रोटी दाल चावल सब्जी टिफिन के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी । संस्था के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र के आमजन काफी सराहना कर रहे हैं । संस्था की ओर से केवलारी नगर के पार्षद युवा समाज सेवी सुरेंद्र छोटू साहू ने बताया कि मरीज के साथ आये परिजनों को भोजन के लिए यहाँ वहाँ भटकना पड़ता था इस सेवा से उनको मात्र 20 रुपये की सहयोग राशि मे ताजा एवम शुद्ध भोजन प्राप्त होगा। आज टिफिन सेवा की शुभारंभ अवसर पर अस्पताल के सभी मरीजों ओर परिजनों को निशुल्क भोजन कराया गया ।

मानव सेवा ही माधव सेवा , नर सेवा ही नारायण सेवा।

गायत्री परिवार ,कामधेनु गौशाला केवलारी के तत्वावधान में उपरोक्त पंक्तियों को अक्षरशः विगत 23 वर्षों से केवलारी में सेवा कार्य कर रही है।

आज उसी क्रम में सिविल अस्पताल केवलारी में गायत्री जन्मोत्सव के अवसर पर गौशाला संरक्षक महोदय , अध्यक्ष महोदय , मुख्यप्रबन्ध ट्रस्टी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त गणमान्य नागरिक केवलारी की उपस्थिति में दूर दराज से आये भर्ती मरीजों के साथ परिजनों (शुल्क 20 रुपये में ) को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य का शुभरम्भ किया गया । इसमें आज अमृतासन प्रसाद ( खिचड़ी ) निःशुल्क वार्ड के साथी परिजन को अतिथियों द्वारा अपने हांथों से दिया गया । कल (31 मई ) से विधिवत प्रातः 8:30 से 9 :00 तक भोजन हेतु ऑर्डर लिखाये जाएंगे, दोपहर का भोजन 11:30 बजे पहुँचेगा। शाम 4:30 से 5:00 बजे तक ऑर्डर 7:30 बजे भोजन पहुँचेगा। भोजन में 4 रोटियां, सब्जी दाल, चावल दिया जाएगा। इस हेतु आप सभी नगर वासियों से निवेदन है कि इस पुनीत कार्य मे आप भी सहयोग कर पुण्य लाभ ले सकते है। हम भोजन 50 रुपये थाली /टिफिन खरीदकर प्रदान करेंगे। अतः 1, 2, या 3 टिफिन या जितने ऑर्डर होंगे 1 दिन की भोजन की व्यवस्था में भी आप सहयोग कर सकते है। जन्मदिन , विवाह दिवस, प्रियजन की स्मृति (माता पिता ), या किसी भी शुभ अवसर पर आप यह पुनीत कार्य मे अपना आर्थिक सहयोग प्रदान कर पुण्य लाभ ले सकते है।

आज के इस माता भगवती देवी की रसोई सेवा के शुभरम्भ के अवसर पर नगर के जाने माने एवं चिर परचित समाजसेवियों, व्यवसायी, युवा नेतृत्व,एवं चिकित्सा स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर हमारे वरिष्ठ मार्गदर्शक, श्री दुर्गाप्रसाद साहू जी, गौशाला के संरक्षक एवं हमारे मार्गदर्शक, अध्यक्ष राजेश सिंह बघेल जी, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ लखरा जी, डॉ अमित जैन, ट्रस्टी श्री अमरचंद साहू, श्री शिवराज राहंगडाले (सहायक प्रबंध ट्रस्टी) , श्री प्रशान्त (मोनू ) तिवारी (सभापति नगरपरिषद केवलारी) श्री देवीसिंह बघेल जी जिला अध्यक्ष – किसान मोर्चा) समाज सेवी एवं गौशाला वरिष्ठ सदस्य , श्री सचिन अवधिया ( मण्डल अध्यक्ष भाजपा), श्री सुभाष बघेल जी ( पूर्व जनपद अध्यक्ष ) समाजसेवी, समाज सेवी श्री बालगोविंद पाठक जी ( संरक्षक धर्म रक्षा सेना ) , श्री राजेश बघेल (जिला बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद ), श्री दारासिंह जंघेला ( पार्षदपति ), श्री नितिन बघेल (पार्षदपति) श्री विनोद सिसोदिया जिला महामंत्री , श्री भगत सिंह बघेल ( प्रजापिता वृह्मकुमारी ), श्री विनोद रजक युवा नेता , श्री प्रशांत भारद्वाज समाज सेवी मुख्यप्रबन्ध ट्रस्टी एवं गौशाला सचिव श्री सुरेन्द्र साहू जी ( गायत्री परिवार एवं कामधेनु गौशाला ) श्री अमित जी सांसद प्रतिनिधि, मीडिया प्रभारी विनोद बर्मन, गायत्री परिवार एवं कामधेनु गौशाला की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

अंत मे संरक्षक श्री सचिव जैन (पप्पू भैया ) ,अध्यक्ष श्री राजेश सिंह बघेल एवं मुख्यप्रबन्ध ट्रस्टी सुरेन्द्र साहू जी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया एवं उनसे उक्त कार्य को संचालित करने हेतु उचित मार्गदर्शन हेतु निवेदन किया। सभी अतिथियों, वार्ड के स्टाफ एवं मरीजों ने भी प्रशंसा व्यक्त की।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो