केवलारी( हिन्द शिला)– नगर केवलारी के सुभाष वार्ड ग्राम सिरौली निवासी दिनेश कुमार सरयाम ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत विवाह करने के लिए समस्त दस्तावेजों सहित फार्म भरकर नगर परिषद केवलारी में विगत वर्ष जमा किया था । लेकिन नगर परिषद केवलारी द्वारा मुझे विवाह तिथि की जानकारी ना देते हुए, विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं किया था । हम दोनों पति पत्नी विकलांग है । मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से विवाह नहीं होने पर , सामाजिक रीति रिवाज अनुसार दिनांक 11/05 /2022 को हमने विवाह किया है । हर जगह आवेदन किया हमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की सहायता राशि नहीं मिली । मेरे द्वारा शासन की योजना अंतर्गत निशक्त विवाह प्रोत्साहन सहायता राशि शीघ्र दिलाए जाने के लिए , कलेक्टर महोदय सिवनी एवं एसडीएम केवलारी को एक आवेदन देकर निवेदन किया है।



