spot_img
Wednesday, April 22, 2026

ओमप्रकाश राजपूत ने केवलारी का नाम किया रोशन

- Advertisement -spot_img

 

10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में छठवां स्थान हासिल किया

 

केवलारी(हिन्द शिला):– होनहार छात्र की योग्यता और गुरुजनों की मेहनत से पढ़ाई में अपना नाम प्रदेश स्तर पर बना कर ओमप्रकाश ने साबित कर दिया कि मेहनत के बल पर ऊँचा से ऊँचा मुकाम हासिल किया जा सकता है।सरस्वती शिशु मंदिर केवलारी के कक्षा 10वी के छात्र ओमप्रकाश पिता संतोष राजपूत ने वार्षिक परीक्षा में कुल 500 अंकों में से 489 अंक प्राप्त कर स्कूल सहित केवलारी ब्लॉक में प्रथम और प्रदेश में छठवाँ स्थान हासिल किया।

उसे गणित विषय मे पूरे 100 में से 100 अंक प्राप्त हुए एवं हिंदी में 97,अंग्रेजी में 97,संस्कृत में 98,विज्ञान में 97 और सामाजिक विज्ञान में 95 अंक प्राप्त हुए।सभी विषयों में विशेष योग्यता भी प्राप्त कर ओमप्रकाश ने 97.8% अंक प्राप्त किये।

अपनी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए ओमप्रकाश ने इसका श्रेय अपने मातापिता सहित गुरुजनों को दिया है।सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रामकुमार मिश्रा सहित संस्था के व्यस्थापक सचिन अवधिया,अध्यक्ष देवीसिंह बघेल,उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी सहित सभी शिक्षकों ने ओमप्रकाश राजपूत की इस उपलब्धि पर बधाई प्रेषित की है।

 

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो