केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे – राठौर
केवलारी (हिन्द शिला)। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश के प्रभारी मानसिंह राठौर के केवलारी में प्रथम आगमन पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद पंजवानी,पूर्व विद्यायक , सेवादल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रजनीश सिंह ठाकुर, के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जोरदार स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत प्रभारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। राठौर ने कहा कि बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों को बताते हुए देश के युवाओं की बात की। देश में बढ़ती बेरोजगारी के आंकड़े को बताते हुए निरंकुश सरकार को घेरा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंजवानी, ने कहा कि युवक कांग्रेस नौकरी के लिए भटक रहे युवाओं को उत्साहित करने के लिए गांव-गांव जाकर फार्म भरवाने का काम करेगी। इस अवसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मोदी युवा कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियो के साथ-साथ केवलारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवरी मुल्ला, नोनिया, जटलापुर,धनौरा,केवलारी,के लगभग 50 युवा साथियों ने कांग्रेस की विचारधारा एवं रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ठाकुर ने कहा कि देष में युवा कांग्रेस को मजबूत करने में स्व. संजय गांधी के साथ हमारे प्रदेष के पूर्व मुख्यमंत्री और यषस्वी नेता कमलनाथ जी ने घूम-घूमकर पूरे देष में युवा कांग्रेस को मजबूत किया जो आज युवा मजबूत होकर कांग्रेस को और मजबूत कर रहे हैं। मध्यप्रदेश प्रभारी मान.श्री मानसिंह राठौर जी,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाई श्री आनंद पंजवानी जी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भाई श्री नसीम कुरेशी जी एवं विधानसभा क्षेत्र के सभी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में सम्मिलित होने पर फूल माला से स्वागत वंदन कर पार्टी के गमछे भेंट कर भव्य स्वागत वंदन किया।
यह हुए कांग्रेस में शामिल
हनी साहू,अफ़जल अंसारी , मेखनंद उइके,राजन पन्द्रे,राजा परते,दैनिक उईके,दिनेश उईके,सबदल लाल उईके, शिवकुमार उईके,राजेश यादव,दिनेश तेकाम,राजाराम सल्लाम,अभिषेक मर्सकोले,इंसार क़ुरैशी,सतीश यादव,दुर्गेश उईके,इलाइ क़ुरैशी, प्राणवीन यादव,सुबोध धुर्वे,असलम क़ुरैशी,बसंत साहू,सुभाष मर्सकोले,स्नेहिल उईके,परवेज़ ख़ान,नाज़िर मोहम्मद ख़ान,इमाम मोहम्मद ख़ान,बसीर ख़ान,सोनू उडाली, शाहरुख ख़ान तोफ़िक़ ख़ान वसीम ख़ान मुस्ताक ख़ान अनस ख़ान हुसैन ख़ान रफ़ीक खान बसंत कुमार धुर्वे, नयन बघेल,जावेद ख़ान नादर ख़ान सलमान खान समेत आज के कार्यक्रम में पहुँचे साथियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मान सिंह राठौर और केवलारी पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश सिंह जी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद मोदी जी के समक्ष सैकड़ों कार्यकर्ता ने बीजेपी छोड़ कांग्रेसी ज्वाइन किया


