spot_img
Sunday, June 21, 2026

पन्ना टाइगर रिजर्व से आई दुखद खबर, बाघ टी 7 की मौत

- Advertisement -spot_img

पन्ना : मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से से बुरी खबर सामने आई है। जहां अकोला बफर क्षेत्र में बाघ टी 7 की मौत हो गई है। प्रथम दृष्टया में बाघ की मौत का कारण आपसी फाइटिंग बताया जा रहा है। प्रबंधन ने बाघ का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवा दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

बीते कुछ दिन पहले अकोला बफर क्षेत्र में बाघ टी 7 की एक युवा बाघ से फाइटिंग हो गई थी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया था और इसी के चलते उसकी मौत हो गई। उसका शव अकोला बफर क्षेत्र की उत्तर बांधी बीट में मिला है। पीटीआर के फील्ड डायरेक्टर बृजेन्द्र झा ने बताया कि बाघ का मौत का कारण आपसी फाइटिंग प्रथम दृष्टया सामने आई है। उसके शरीर में दांतों के निशान मिले हैं। बाघ के शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो