spot_img
Saturday, June 13, 2026

कांग्रेस ने मनाया सद्भावना दिवस:स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई

- Advertisement -spot_img

केवलारी:—ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केवलारी में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की रविवार 21 मई को 32वीं पुण्यतिथि सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यालय पर एकत्रित कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राजीव गांधी जी को याद कर देश के लिए उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद मोदीने बताया कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी देश में संचार क्रांति के अग्रदूत व पंचायती राज के जनक थे। आज ही के दिन राजीव गांधी शहीद हुए थे। जिसे पूरा देश सद्भावना दिवस के रूप में मनाता है।

स्वर्गीय राजीव गांधी ने कम समय में ही देश को अनेक उपलब्धियां दी थी। इन उपलब्धियों की बदौलत भारत दुनिया के विकसित देशों की बराबरी में खड़ा है। कृतज्ञ राष्ट्र उनके किए गए कार्यों को स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है।कार्यक्रम का मंच संचालन रवि बघेल ने किया। नीलेश अवधिया,खेलेंद्र धनकरे,सुरेंद्र साहू और अन्य लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवनचरित्र पर प्रकाश डाला।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केवलारी कार्यालय में स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि मनाने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद मोदी, मनीष जैन अध्यक्ष नगर काँग्रेस कमेटी केवलारी, निलेश अवधिया ,रवि बघेल, मनीष अवस्थी, सुरेंद् साहू, संतोष साहू, भोला नामदेव, राकेश आत्मपूज्य, मोनू दुवे, खेलेंद्र धनकरे, चिंटू कौशल, राजा नामदेव, महेश भालावी, दिनेश भालावी,संतोष अवधिया,लिकेश दुबे अभिषेक साहू,नितिन भलावी,महेश भलावी सहित अनेक कांग्रेस जन एकत्रित हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो