केवलारी (हिन्द शिला) । हर्षाजंलि फिल्म प्रोडक्शन केवलारी जिला सिवनी के बैनर तले कई सालों से सामाजिक लघु फिल्मों का निर्माण करते चले आ रहे हैं। इसी परंपरा में वर्तमान में स्थिति को देखते हुए, गौ माता के संरक्षण में एवं धरती मां के संरक्षण में, महेंद्र डेहरिया के निर्देशन में, लघु फिल्म गौ माता और धरती का निर्माण किया गया है। वर्तमान में गेहूं की कटाई के बाद किसान भाई उसकी पराली को जलाकर नष्ट कर देते हैं। जिसमे धरती के जीव जंतु का विनाश होता ही है, साथ ही गौ माता के भोजन की व्यवस्था नष्ट हो जाती है। इसी समस्या को लेकर इस लघु फिल्म के माध्यम से आम जनता को जन संदेश दिया गया है। इसके पूर्व भी मध्यप्रदेश की शासन की योजना को उजागर करने के लिए लघु फिल्म लाडली बहना योजना का फिल्मांकन किया गया था, जो हजारों लोगों ने सराहा।
कलाकार के रूप में नगर के युवा कलाकार विनोद बर्मन, बाल कलाकार आरोही तिवारी,युवा किसान सुजीत राय एवं मनोज नाग मंडला की अहम भूमिका रही। संपूर्ण फिल्मांकन हर्षित डेहरिया का रहा।
यह लघु फिल्म को हर्षाजंली फिल्म प्रोडक्शन केवलारी के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिल सकती है।



