सिवनी ( हिन्द शिला) :- उपसंचालक कल्याण तथा कृषि विकास सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास म.प्र. भोपाल द्वारा पूर्व में जारी निर्देशानुसार ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उडद के उपार्जन हेतु पंजीयन की तिथि 19.05.2023 थी जिसे बढाकर अब 31.05.2023 की गई है।
उन्होंने बताया कि रबी वर्ष 2022-23 विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उडद के उपार्जन हेतु जिले में 11 पंजीयन केन्द्र बनाये गये है। जिसमें मातारानी आजीविका स्व सहायता समूह कारीरात स्थान कृषि उपज मंडी सिमरिया, सहकारी प्रक्रिया एवं विपणन संस्था मर्यादित सिवनी स्थान नरेला, सेवा सहकारी समिति मर्यादित अरी स्थान अरी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छपारा स्थान डुंगरिया छपारा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति लखनादौन स्थान लखनादौन, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति धूमा स्थान धूमा, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुडारी स्थान कुडारी, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति घंसौर स्थान घंसौर, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कहानी स्थान कहानी, वृह. सेवा सहकारी समिति केवलारी स्थान केवलारी एवं वृह. सहकारी समिति बरघाट स्थान बरघाट निर्धारित किये गये हैं। कृषक इन पंजीयन केन्द्रों में पहुंच कर ग्रीष्मकालीन फसल मूंग एवं उडद के उपार्जन हेतु पंजीयन करा सकते हैं।


